PM मोदी: पीएम मोदी ने की नेपाल की PM सुशीला कार्की से बात, शांति बहाली में समर्थन का वादा दोहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, ‘नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। साथ ही मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’

PM मोदी: पीएम मोदी ने की नेपाल की PM सुशीला कार्की से बात, शांति बहाली में समर्थन का वादा दोहराया

पिछले हफ्ते नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस वजह से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद से हटना पड़ा था। जेनरेनशन जेड या जेन जी समूह के नेतृत्व में हुए आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक नेताओं के घरों, संसद सहित महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगा दी थी। इसके बाद कार्की ने 12 सितंबर को अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था।

और पढ़े  बड़ा खुलासा: आस्था कुंज में पहले भी लड़कियों को शिकार बना चुके दरिंदे, 'सर' वाले सुराग ने खोली पूरी कड़ी
  • Related Posts

    थप्पड़कांड- केजरीवाल समेत ‘आप’ नेताओं ने भाजपा को घेरा, प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    तिलक नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आप विधायक जरनैल सिंह आमने-सामने आ गए। रविवार…

    ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री रहा, जानें आज के मौसम का हाल

    राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम ने रिकॉर्ड बना दिया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह 2001 के बाद सितंबर महीने में दूसरा सबसे कम…