PM Modi देहरादून में-: 14 को लच्छीवाला में फास्ट टैग से नहीं लगेगा टोल, आशारोड़ी के बैरियर भी नहीं होंगे

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक टोल फ्री रहेगा। साथ ही आशारोड़ी बैरियर पर बैरियर भी हटा दिए जाएंगे। शहर में वाहनों के दबाव से जाम न लगे इसके लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को आदेश जारी किए हैं।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे लोकार्पण व देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढ़ी कैंट परिसर में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होना है। बड़ी संख्या में लोगों के प्रतिभाग करने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है।

सीमावर्ती व पर्वतीय जनपदों से बसें व निजी वाहनों के अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचने की संभावना के चलते टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने और शहर को जाम मुक्त रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का टोल नहीं वसूला जा सकेगा।


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- विजिलेंस ने किच्छा में उद्यान विभाग का ज्येष्ठ निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते किया  गिरफ्तार
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love