PM Modi- हाई सिक्योरिटी का प्लान तैयार, बिना जांच के नहीं होगा किसी का प्रवेश, ड्रोन पर रहेगा बैन

Spread the love

 

 

त्तराखंड की रजत जयंती पर नौ नवंबर को एफआरआई में होने वाले कार्यक्रम और प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसबल को एडीजी ने ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी व्यक्ति बिना जांच के नहीं जा सके। इसके अलावा केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जांच के बाद जाने की अनुमति दी जाए। वहीं, नौ नवंबर को एफआरआई और उसके आसपास क्षेत्र में ड्रोन पर भी रोक लगाई गई।

रेसकोर्स पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में एडीजी इंटेलीजेंस अभिनव कुमार ने कहा कि वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के हर पहलू से सतर्क नजर रखी जाए। आमजन के प्रवेश और निकासी के लिए बनाए गए प्वांइटों पर हर व्यक्ति की जांच कर पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दी जाए। कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम स्थल पर सामान न ले जाए।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद निकलने वाली भीड़ के लिए पहले ही सुरक्षा कर ली जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ही पहुंचें। वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले ही मार्ग का निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि वीवीआईपी रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। वीवीआईपी रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्कवॉड टीम से जांच कराई जाए।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़े गए फर्जी दो युवतियां
  • Related Posts

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love

    रुड़की- 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर

    Spread the love

    Spread the love24 अप्रैल से पहले ट्रेन से सफर करना शहर के यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी से…


    Spread the love