PM Modi: ‘BJP पूरे देश में लोगों की पहली पसंद’, बोले PM मोदी, एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमिपूजन

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को काजीरंगा नेशनल पार्क में 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

जनसभा को भी संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है। ऐसे में मुझे अपनी पिछली यात्रा याद आना बहुत स्वाभाविक है। दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था और अगले दिन एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीब से महसूस किया था। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है। उन्होंने कहा ‘मैं पूरे देश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देता हूं। कल से मैं देख रहा हूं कि बोड़ो परंपरा का यह शानदार नृत्य सोशल मीडिया पर कितना लोकप्रिय हो गया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ युवा कलाकारों को देखा, जो उनके हाथ से बनाए गए चित्र और स्केच दिखा रहे थे। पीएम मोदी ने यह देखकर अपनी बात रोक दी और कहा-

 

  • ‘यहां कुछ दोस्त चित्र लेकर आए हैं और ऐसे खड़े हैं, उन्हें थकान होगी। कृपया इन्हें भेज दें; मैं अब इन्हें ले लूंगा। अगर पीछे आपका पता लिखा है, तो मेरा पत्र जरूर आप तक पहुंचेगा।
  •  संबोधन दोबारा शुरू करते हुए कहा ‘आज भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। बीते एक-डेढ़ वर्षों से भाजपा पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है।  हाल ही में बिहार में चुनाव हुए, वहां 20 वर्ष बाद भी जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड वोट दिए हैं और रिकॉर्ड सीटें जिताई हैं।  दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए हैं। वहां की जनता ने पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड जनादेश दिया है।’
और पढ़े  एलपीजी- गैस कनेक्शन पर नया अपडेट, ट्रांसफर की प्रक्रिया में हुआ बदलाव, इन उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

35 किमी लंबा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में कहा आज असम के कालीबोर में प्रमुख विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन का इंतजार है, जिसमें 35 किमी लंबा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है। यह खासतौर पर मानसून के मौसम में जानवरों की सुरक्षा में लंबा योगदान देगा। इस दौरान नई अमृत भारत ट्रेनें असम के लोगों की बेहतर कनेक्टिविटी में मदद करेंगी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि काजीरंगा कॉरिडोर वन्य जीवन की सुरक्षा और कनेक्टिविटी दोनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा भूमि पूजन और अमृत भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाना असम के विकास की गति को और तेज करेगा। हम इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का असम की जनता की ओर से धन्यवाद करते हैं।

6957 करोड़ रुपये की परियोजना
इस 6957 करोड़ रुपये की परियोजना से न केवल काजीरंगा नेशनल पार्क के जानवरों के सुरक्षित आवागमन की सुविधा होगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर सड़क हादसों में कमी आएगी और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने राजमार्ग के 86.67 किमी लंबे दो-लेन हिस्से को चौड़ीकरण कर चार लेन में बदलने और 34.5 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। इस कॉरिडोर के नीचे क्षेत्र विशेष रूप से मानसून में जानवरों के पारगमन के लिए सुरक्षित मार्ग के रूप में कार्य करेगा।

दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी 
प्रधानमंत्री मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक का वर्चुअल फ्लैग ऑफ भी करेंगे। इसके बाद वह कालीबोर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और फिर दोपहर में पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे।

और पढ़े  परिवर्तन की तैयारी: नितिन नवीन की टीम में युवाओं को कमान, कैबिनेट में भी बड़ी सर्जरी के संकेत

इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बोडो लोक नृत्य ‘बगुरुम्बा’ का अवलोकन किया, जिसमें 10,000 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम शहर के अर्जुन भोगेश्वर बरुआह स्टेडियम, सारुसजाई में आयोजित किया गया था।

एक महीने के अंदर दूसरी बार असम यात्रा
पीएम मोदी बीते 20 दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय दौरे पर असम आए थे, जहां उन्होंने गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बरदालोई की प्रतिमा का अनावरण किया, जिनके नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखा गया है। प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ में 10,601 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र की आधारशिला भी रखी थी। अपनी पिछली यात्रा के दौरान, मोदी ने गुवाहाटी और नामरूप में जनसभाओं को भी संबोधित किया था।


Spread the love
  • Related Posts

    वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर राजनाथ सिंह, भारत की रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत की रक्षा साझेदारी को मजबूत करना,…


    Spread the love

    NEET: पेपर लीक मामले में 10वीं गिरफ्तारी, CBI ने लातूर में कोचिंग संचालक को पकड़ा, मोबाइल पर मिला प्रश्नपत्र

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर शहर से एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की…


    Spread the love