PM जस्टिन ट्रूडो:- भारत में 2 दिन तक फंसे रहने के बाद आज ट्रूडो के विमान ने भरी उड़ान, नई दिल्ली हवाई अड्डे से भरी उड़ान ।

Spread the love

PM जस्टिन ट्रूडो:- भारत में 2 दिन तक फंसे रहने के बाद आज ट्रूडो के विमान ने भरी उड़ान, नई दिल्ली हवाई अड्डे से भरी उड़ान ।

जी20 समिट के बाद विमान में खराबी के कारण भारत में फंसे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल आखिरकार अपने देश के लिए रवाना हो गए हैं। इससे कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने बताया था कि विमान की तकनीकी समस्या को हल कर लिया गया है उसे उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। मंगलवार की दोपहर कनाडाई पीएम के विमान ने नई दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (51) एयरबस विमान में खराबी आने के बाद जी 20 समिट के बाद बीते दो दिनों से भारत में ही फंसे थे। सोमवार को भारत में फंसे कनाडाई प्रधानमंत्री ने राजधानी के ललित होटल में अपने कमरे में ही रहने का फैसला किया। कनाडाई पीएम के जिस विमान में खराबी आई थी वह सीसी-150 पोलारिस है, जो कई संशोधित एयरबस ए310-300 में से एक है जिसे कनाडाई सशस्त्र बल अपने वीआईपी के लिए उपयोग करते हैं।

कनाडाई पीएम के विमान की तकनीकी खराबी दूर-
कनाडा के प्रधानमंत्री के विमान में तकनीकी खराबी मामले में नया अपडेट आया है। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने बताया है कि विमान की तकनीकी समस्या को हल कर लिया गया है उसे उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। उसके बाद कनाडाई प्रतिनिधिमंडल मंगलवार की दोपहर अपने देश के लिए रवाना हो गया। इससे पहले खबर आई थी कि कनाडाई पीएम को भारत से वापस ले जाने के आने वाला वैकल्पिक विमान के भी भारत पहुंचने में देरी हो सकती है। सीबीसी न्यूज की खबर के अनुसार कनाडा से आ रहे ट्रूडो के वैकल्पिक विमान को भी लंदन डायवर्ट कर दिया गया जिससे उनकी स्वदेश वापसी में और देरी होने की आशंका बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली जाने के लिए रोम से होकर जा रहे विमान को लंदन की ओर मोड़ दिया गया।

और पढ़े  क्या पश्चिम एशिया में फिर बिगड़ेंगे हालात? लाल सागर में हूती लड़ाकों ने सऊदी जहाजों को बनाया निशाना

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *