बड़ा हादसा:- ठाणे में लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल।

बड़ा हादसा:- ठाणे में लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल।

महाराष्ट्र-

महाराष्ट्र के ठाणे में एक भीषण हादसा सामने आया है। यहां एक लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। ठाणे नगर निगम ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि जिस इमारत में घटना घटी वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि जिस इमारत में घटना घटी वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि घोड़बंदर रोड पर बाल्कुम इलाके में नारायणी स्कूल के पास में हाल ही में 40 मंजिला इमारत रूनवाल आइरीन बनकर तैयार हुई। रविवार को इसकी छत पर कुछ काम चल रहा थाा। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर काम पूरा करने के बाद नीचे उतर रहे थे तभी लिफ्ट अचानक गिर गई। पुलिस मामले की की जांच कर रही है।

और पढ़े  यूएन में बालेंद्र शाह का पहला भाषण- आपदा प्रबंधन पर दिया जोर, भारत-चीन का नाम लेकर कह दी ये बड़ी बात
  • Related Posts

    खोली पोल- यूएन में फिर पाकिस्तान बेनकाब, भारत का शहबाज शरीफ के दावों पर पलटवार

    संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र में भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ…

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…