PM Cares : कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री मोदी,केंद्रीय मंत्री ने वाराणसी में बच्चों को दिये सुरक्षा किट..

Spread the love

कोविड संक्रमण के चलते अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से रूबरू हुए। इसमें वाराणसी जिले के भी आठ लोग शामिल रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने की व्यवस्था मंडलायुक्त सभागार में की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े बच्चों ने पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुना। इस दौरान इन बच्चों को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत मिलने वाले लाभ दिए गए। पीएम मोदी के संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने पांडेयपुर के भक्तिनगर कॉलोनी निवासी शिवानी श्रीवास्तव को सुरक्षा किट प्रदान किया।

बीकॉम द्वितीय वर्ष छात्रा शिवानी ने अपनी मां को बीते साल कोरोना काल में खोया। पिता की 2013 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो अपनी बड़ी बहन व दादी के साथ रहती है। बता दें कि कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के बैंक खातों में पीएम केयर्स फंड से छात्रवृत्ति भेजी गई।


Spread the love
और पढ़े  Market Update- शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1516 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 के पार
  • Related Posts

    दिल्ली- भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बस पलटने से 2 यात्रियों की गई जान, कई घायल अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 23 यात्री घायल हुए,…


    Spread the love

    खत्म हुई हरीश की दर्द भरी जंग- आज दिल्ली में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveहरीश राणा का अंतिम संस्कार आज बुधवार को दक्षिण दिल्ली स्थित ग्रीन पार्क क्षेत्र में किया जाएगा। यह जानकारी उनके पिता अशोक राणा के करीबी मित्र दीपांशु मित्तल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *