लालकुआं- रेलवे प्रशासन की नापजोख से भड़के लोगों..

Spread the love

 

 गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग और हाथीखाना इलाके में शनिवार को रेलवे एवं राजस्व कर्मियों के सीमांकन शुरू करने से लोग भड़क गए। रेलवे के इस भूमि को अपनी बताकर नापजोख करने से क्षेत्र के लोगों में खलबली मच गई। कार्रवाई से आक्रोशित लोगों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने समझाकर लोगों को शांत किया गया।

शनिवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क काठगोदाम और तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में कर्मियों ने गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से पूरब की ओर से फलाहारी बाबा मंदिर तक नपाई का कार्य शुरू किया। इसके बाद टीम हाथीखाना मोहल्ला पहुंची।

 

लोगों ने रेलवे की टीम का विरोध कर कहा कि जिस भूमि पर वह नापजोख कर रहे हैं, वह रेलवे की नहीं है। इस मुद्दे पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरजेश कुमार और लोगों के बीच तकरार हो गई। क्षेत्रवासियों के विरोध के देखते हुए रेलकर्मी नापजोख कर चले गए। एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि लालकुआं क्षेत्र की भूमि की पैमाइश रेलवे और राजस्व के नक्शे से मिलान कराने के बाद ही की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चुनावी मोर्चे पर अकेले पड़ गए कांग्रेस के कमांडर, नेताओं की खींचतान से घमासान
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love