हल्द्वानी: दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोग बोले..हमसे भी टैक्स लीजिए मेयर साहब

 

वाहर ज्योति दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र को कर (टैक्स) के दायरे में लाने की मांग की। उनका कहना था कि नगर निगम और सरकार की ओर से क्षेत्रवासियों को सभी मूलभूत सुुविधाएं दी गई हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों से किसी तरह का कर नगर निगम की ओर टैक्स नहीं लिया जा रहा है। क्षेत्रवासी विकास योजनाओं को देखते हुए स्वेच्छा से नगर निगम को स्वच्छता, भवन समेत सभी तरह के कर देना चाहते हैं।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में 125 करोड़ रुपये की सीवर लाइन, पेयजल और सड़क की योजना गतिमान है। 643 एकड़ क्षेत्र में दो स्कूल हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल, सामुदायिक भवन, आंबेडकर पार्क, चार नलकूपों का निर्माण किया गया है। तीन नलकूपों का छिद्रण कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रवासी स्वेच्छा से निगम को कर देना चाहते हैं, उन्हें इस दायरे में लाया जाए। ज्ञापन देने वालों में पार्षद विद्या देवी, पूर्व प्रधान महेश जोशी, पूर्व मनोनीत पार्षद विजय चंद्र और सामाजिक कार्यकर्ता हृदयेश कुमार, कैलाश चंद्र, पन राम, भुवन आर्य, भरत वल्दिया, पंकज अधिकारी, गोधन बिष्ट, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने दमुवाढूंगा वासियों की स्वेच्छा से कर देने की भावना का स्वागत करते हुए कहा कि निगम की आय वृद्धि के लिए उनका यह कदम स्वागत योग्य है। इस मामले में विधिक राय लेकर अगले बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिवाली के पहले दीयों से जगमगाएगा लखपति दीदियों का घर, सोशल मीडिया पर सेल्फी डालेंगी महिलाएं
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…