PBKS vs MI- IPL फाइनल में पहुंची पंजाब, खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा..

Spread the love

 

 

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 जीत लिया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम 18वें सत्र के फाइनल में भी पहुंच गई। अब उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की।

 

तीन जून को मिलेगा नया चैंपियन
पंजाब की टीम ने 2014 के बाद फाइनल में प्रवेश किया है। अब उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से सामना होगा। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई का सफर क्वालिफायर-2 में समाप्त हो गया। टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराया था, लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालिफायर-2 की बाधा पार नहीं कर सकी। पंजाब और आरसीबी ने अब तक कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, ऐसे में यह तय है कि अब टूर्नामेंट को एक नया चैंपियन मिलेगा।

छवि

 

खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा
पंजाब की इस जीत ने फैंस को खुश कर दिया। वहीं, सह-मालकिन प्रीति जिंटा को भी मुस्कुराने का मौका दिया। जैसे ही श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाया और टीम को जीत दिलाई, वह खुशी से झूम उठीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पंजाब के प्रशंसक भी काफी खुश हैं।

और पढ़े  आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

Spread the love
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

    Spread the love

    Spread the loveहैदराबाद ने जीता मुकाबला हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता…


    Spread the love

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद…


    Spread the love