पौडी – जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ थलीसैण तहसील दिवस का आयोजन, 15 शिकायतें दर्ज मौके पर सभी का निस्तारण.

Spread the love

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज थलीसैंण तहसील परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 15 दर्ज शिकायतों में अधिकतर लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, ग्राम्य विकास, जल संस्थान और नगर पंचायत की शिकायत रही। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में उनके द्वारा निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं उनका साथ साथ फील्ड निरीक्षण करते हुए अनुपालन आख्या भी उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने समस्त विभागों से कहा कि समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, जिससे विकास कार्यों में तेजी आ सके। उन्होंने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई योजनाओं का विवरण तत्काल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, जिससे उनके सुधारीकरण के संबंध में शासन को अनुमोदन हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण तैयारियों के साथ बैठक में आएं, उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दें तथा जो भी दूसरे विभागों से जुड़े हुए अंतर्विभागिय मुद्द्दे होते हैं उनको भी साझा करें। उन्होंने निर्देशित किया कि तहसील दिवस व बीडीसी बैठकों के पश्चात अपने क्षेत्रीय कार्यालयों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें तथा उसकी रिपोर्ट से भी अवगत कराएं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि 1 सितंबर से 15 सितंबर तक विभिन्न तेहसीलों में चले सुशासन पखवाड़े के तहत जनपद के समस्त तहसीलों में 3 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। इसके बाद थलीसैण तहसील में पूर्व का एक भी प्रकरण वर्तमान में लंबित नहीं है। इस दौरान समस्त अधिकारियों ने अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी। तहसील दिवस के समापन अवसर पर जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने भी सभी विभागों को जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने, फील्ड विजिट की अनुपालन आख्या उपलब्ध करवाने तथा विभिन्न कार्यों का संपादन पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

और पढ़े  देहरादून: चकराता की ऊंची चोटियों पर 7 साल बाद मार्च में गिरी बर्फ, बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार गहरी खाई…


    Spread the love

    हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 21 मार्च को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *