पौडी- पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज कुलानीखाल में नौनिहालों के साथ आयोजित की कानूनी पाठशाला

 

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र–छात्राओं को लैंगिक अपराध ,नशीले पदार्थों के सेवन से दुष्प्रभाव,साइबर अपराध,ह्यूमन ट्रेफकिंग ओर नए कानूनों के संबंध में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके तहत आज थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कुलानीखाल में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कानूनी पाठशाला का आयोजन किया गया पौडी- पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज कुलानीखाल में नौनिहालों के साथ आयोजित की कानूनी पाठशाला, इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को लेगिंग अपराधो से बचाव तथा साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम के डिजिटल उपायों पर विस्तार से बताया और कहा की आज हमारे नोनीहालो को मादक पदार्थों के सेवन करने से दूर रहकर अपने सुनहरे भविष्य तथा लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए, वही आज आयोजित हुई कानूनी पाठशाला को कुलानीखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य अवदेश नेगी के द्वारा प्रासंगिक बताते हुए थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

और पढ़े  देहरादून: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी सहित कई मंत्री हुए शामिल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…