पौड़ी- जिलाधिकारी ने ली चड़िगांव की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक

पौड़ी- जिलाधिकारी ने ली चड़िगांव की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़िगांव की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2022-23 में स्वीकृत योजनाओं के सापेक्ष प्रगति का विवरण व शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा-परिचर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को बाल सखा प्रशिक्षण देने हेतु सही ट्रेनर का चयन करने व उसे सही जानकारी होने पर ही चयन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को विषयवार अनुसंधान कार्य करने व उनको परीक्षण कर पुरूस्कार की योजना बनाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के समय पर छोटी-छोटी गलतियों को कैसे सुधारा जाए, इसके लिए विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किशोरवस्था के बच्चों पर कार्य करने की आवश्यकता है, इसके प्रति विशेष ध्यान देने को कहा। कहा कि बच्चों के लिए एक ही खेल का चयन करें व उसके लिए बेहतर प्रशिक्षक तैयार करें। जिससे बच्चें अन्तराष्ट्रीय स्तर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगें।
जिलाधिकारी ने कहा कि 10वीं व 12वीं छात्रों को सोशल मीडिया पर प्रकाशित होने वाली अनावश्यक सामग्री से दूर रखने के उपाय, डेटा मैनेजमेंट तथा ऑटिफिशियल इंटेलिजेन्स जैसे विषयों को नवाचार के रूप में शामिल करते हुए युवा पीढ़ी के भविष्य में आने वाली कठिनाईयों को कम किया जा सकता है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़िगांव द्वारा 2022-23 में 52 लाख का बजट अनुमोदित हुआ था, जिसे विभिन्न प्रोग्राम, रिसर्च प्रशिक्षण, टेक्नोलॉजी सपोर्ट, वार्षिक अनुदान सहित अन्य में शतप्रतिशत बजट खर्च किया गया। वहीं वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित बजट 55 लाख 40 हजार रखा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित बटज में नई गतिविधियों को शामिल करते हुए अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करें।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में 8 और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मरीजों की संख्या 67 हुई, 21 अब भी सक्रिय
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…