हल्द्वानी:- हल्द्वानी- सीएम धामी का विरोध करने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

हल्द्वानी:- हल्द्वानी- सीएम धामी का विरोध करने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज हल्द्वानी दौरे पर रहे, इसी बीच महंगाई बेरोजगारी, अतिक्रमण अभियान, अघोषित बिजली कटौती के विरोध में यूथ कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हल्द्वानी दौरे का विरोध किया, जिसको लेकर पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उनके ही कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है।आपको बता दें यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काले झंडे और गुब्बारे दिखाकर विरोध करने की रणनीति को पुलिस द्वारा थाम लिया गया। वही इस बीच विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की महंगाई, बेरोजगारी, अतिक्रमण अभियान, बिजली और पानी सहित कई मांगों को लेकर उनके द्वारा विरोध किया जा रहा था।जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। साथ ही यूथ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा की सरकार द्वारा युवाओं को आवाज उठाने की आजादी भी छीन ली गई है, जिसका परिणाम यही है की उन्हे सड़क पर उतरने से पहले ही नजरबंद कर दिया जा रहा है।

और पढ़े  हैवानियत की हदें पार: बुजुर्ग महिला की दराती और पत्थरों से गोदकर हत्या, 95 वर्षीय मां घायल,आरोपी फरार
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…