पौड़ी : जिलाधिकारी ने किया सप्ताहिक योगा दिवस का शुभारंभ

Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले योग पूर्वाभ्यास का आज जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कंडोलिया पार्क में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न लोगों ने बढ़चढ़ कर योगा अभ्यास में प्रतिभाग किया। जनपद के अलग-अलग स्थानों में योग पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के अंतर्गत नियमित रूप से चिन्हीत स्थानों में योगा अभ्यास करवाएं तथा उसे फेसबुक के माध्यम से लाइव भी करें। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। 21 जून को प्रमार्थ निकेतन में राज्य स्तरीय योग दिवस मनाया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने कहा कि नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे मन व शरीर स्वस्थ रह सकेगा। कहा कि इसी तरह हर रोज लोगों को अपने-अपने घरों में योगा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को भी योग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि योगा को फेसबुक के माध्यम से लाइव करें। जिससे अपने घरों में रह रहे लोग भी उसी अधार से योग कर सकेंगे। कहा कि जनपद के 06 स्थानों पर योगा पूर्वाभ्यास का शुभारंभ किया गया है। जिसमें कंडोलिया पार्क पौड़ी, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, वीएनए माला यमकेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली, टीसीजी इंटर कॉलेज सिम्बलचौड़ कोटद्वार तथा सिद्वबली मंदिर परिसर कोटद्वार में योग अभ्यास किया जा रहा है। कहा कि यह योग अभ्यास नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलता रहेगा। उन्होंने आम जनमानस अपील करते हुए कहा कि नियमित रूप से योगाभ्यास करे, जिससे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सके। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पौड़ी के वीके अंकित द्वारा योग ध्यान करवाया गया। साथ ही जिला विकास अधिकारी ने वहां उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

और पढ़े  Delhi- उत्तम नगर की मछली मार्केट में भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर राख, कई मीटर उठी लपटें और धुएं का गुबार

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *