ऋषिकेश: नीलकंठ मार्ग पर पहाड़ी से कार के ऊपर गिरा भारी पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री, यातायात बंद

 

ऋषिकेश लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूघाड के पास सोमवार सुबह एक कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। तेज बारिश के चलते हुए हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार यात्री सुरक्षित रहे।

थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि बारिश के कारण नीलकंठ मार्ग पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बंद रखा गया। इस दौरान दो-तीन अन्य कारों पर भी पत्थर गिरे, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग को खुलवाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…