पन्तनगर/लालकुआं- सपा निकालेगी बदलाव रैली,नवनियूक्त प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव का बयान।

Spread the love

पन्तनगर/लालकुआं- सपा निकालेगी बदलाव रैली,नवनियूक्त प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव का बयान।

उत्तराखड़ समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नवनियूक्त प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव ने कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तराखड़ की दो सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।
उन्होने कहा कि उत्तराखड़ की जनता वर्तमान की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते पूरी तरह से त्रस्त है
उन्होने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी का भले ही जनाधार न हो लेकिन अगर जनता ने मौका दिया तो राज्य आंदोलन के सपनों को साकार किया जाएगा‌ तथा सपा प्रदेश में छात्र, शिक्षा,रोजगार,पलायन के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में धरातल पर कार्य करेगी।
बताते चले कि यहां पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला चौराहे स्थित एक निजी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है तथा छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं उन्होने कहा कि प्रदेश में भाजपा की नाकामी केचलते बेरोजगारी महंगाई,
भ्रष्टाचार,शिक्षा,स्वास्थ्य तथा पलायन की समस्या हल नही हो पाई है समाजवादी पार्टी इन्ही मुद्दों को लेकर प्रदेश की हर विधानसभा में घर घर जनता के बीच जाएगी।
उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आगमी लोकसभा चुनाव में उत्तराखड़ की दो सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।जिसमें एक एक हल्द्वानी तो दूसरी हरिद्वार है ।
उन्होने कहा कि बीते सात साल से प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप कोई भी कार्य नही किया आज प्रदेश की जनता विकास को तरस रही है तथा डंबल इंजन की भाजपा सरकार सिर्फ कोरी घोषणाऐं करने में लगी हुई है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में सपा संगठन को मजबूत करने के लिए उनके नेतृत्व में प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत पंतनगर से की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: ट्रेन पटरी से उतरने के मामले में शंटिंग मास्टर के खिलाफ चार्जशीट

बाईट,ओसियन सिंह यादव नवनियूक्त प्रदेश अध्यक्ष सपा छात्र सभा उत्तराखड़।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *