अयोध्या- देवउठनी एकादशी पर अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा शुरू 

 

 

14 कोसी परिक्रमा संपन्न होने के बाद देवउठनी एकादशी पर अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। दोपहर 1.45 बजे से मंगलवार सुबह 11.38 बजे तक परिक्रमा का मुहूर्त है। करीब 15 किमी लंबी इस परिक्रमा की सुरक्षा एटीएस कमांडो सहित ड्रोन की सुरक्षा के बीच हो रही है।दरअसल पूरे उत्तर प्रदेश से भक्त रामनगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कल तक 20 लाख भक्त परिक्रमा कर लेंगे। सोमवार को 10 लाख भक्तों ने परिक्रमा शुरू की है..इस पूरे परिक्रमा पथ पर 5 स्थानों उदया चौराहा, बह्म कुण्ड, हनुमान गुफा, परमा एकेडमी, मोहबरा बाजार पर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल/कैम्प की व्यवस्था की गयी है। सभी विश्राम स्थल पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था है।स्थायी शौचालयों के अतिरिक्त यहां मोबाइल टॉयलेट बनाए गए हैं। इसके 24×7 देखरेख हेतु सफाई मित्रों की ड्यूटी लगायी गयी है। शुद्ध पेयजल हेतु सम्पूर्ण परिक्रमा पथ पर टैंकर की व्यवस्था की गयी है। परिक्रमा मार्ग पर आयोजित भंडारा स्थलों पर सफाई मित्रगण की ड्यूटी लगाई है।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    अयोध्या- देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार।

        देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार। मूर्तिकार के फरार होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या…

    UP में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच: कांग्रेस ने चिन्हित की ये 150 सीटें, सपा को ओवैसी-चंद्रशेखर की भी चिंता

    उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर लंबा पेच फंसेगा। दरअसल, कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम प्रभाव वाली 150…