पाकिस्तान- मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या, कुलभूषण जाधव के अपहरण में था शामिल

Spread the love

 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक धार्मिक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, धार्मिक नेता मुफ्ती शाह मीर की शुक्रवार को केच के तुरबत शहर में उस वक्त निशाना बनाया गया, जब मुफ्ती रात की नमाज के बाद एक मस्जिद से निकले थे। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती शाह मीर को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे मुफ्ती शाह मीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

पहले भी हो चुका था जानलेवा हमला
पुलिस ने बताया कि मुफ्ती को हमले के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मुफ्ती शाह मीर, जमीयत उलेमा ए इस्लाम-एफ के करीबी थे। इससे पहले भी उन पर दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। इससे पहले खुजदार इलाके में जमात ए इस्लामी-एफ के दो अन्य नेताओं की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

कुलभूषण जाधव के अपहरण में था शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस मुफ्ती की हत्या हुई है, वह भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मी कुलभूषण जाधव के अपहरण में भी शामिल था। साथ ही दावा किया जा रहा है कि मुफ्ती के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी संबंध थे। साथ ही मुफ्ती पर कई बलूच युवाओं के अपहरण और उनकी न्यायिक हिरासत में हत्या में शामिल होने के भी आरोप थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलभूषण जाधव का जैश अल अदल के मुल्ला उमर ईरानी के नेतृत्व में कथित तौर पर ईरान-पाकिस्तान सीमा से अपहरण किया गया था। इसके बाद कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया था। पाकिस्तानी सेना को कुलभूषण को सौंपे जाने के लिए जिन लोगों ने मध्यस्थता की थी, उनमें मुफ्ती शाह मीर भी शामिल था।

और पढ़े  मौसम ने बदला मिजाज- आंधी-बारिश से कई राज्यों में गिरा तापमान, वज्रपात और तेज हवाओं से अलर्ट जारी

Spread the love
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love