पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कबूलनामा- भारत ने नूर खान एयरबेस पर किया था बड़ा हमला…

Spread the love

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी किरकिरी करा ली है। दरअसल अब पाकिस्तान की सरकार ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले में उनके नूर खान एयर बेस को भारी नुकसान हुआ था। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने स्वीकार की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इशाक डार ने स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सटीक हमलों में उनके नूर खान एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा और यहां तैनात जवान भी घायल हुए।

 

इशाक डार की स्वीकारोक्ति
पाकिस्तान ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्हें खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अब उनकी सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री ने उनके दावे की पोल खोल दी है। इशाक डार ने कहा कि भारत ने 36 घंटों के भीतर पाकिस्तानी क्षेत्र में कई ड्रोन हमले किए और एक ड्रोन ने उनके सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाया, जो ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय हमलों की सटीकता को उजागर करता है। इशाक डार ने कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान की ओर ड्रोन भेजे। 36 घंटे के भीतर कम से कम 80 ड्रोन भेजे गए। हम 80 में से 79 रोकने में सफल हुए और केवल एक ड्रोन ने सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाया और इस हमले में हमारे कर्मी भी घायल हुए।’

 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था दोनों देशों में संघर्ष
अप्रैल में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। इस हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।  जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की। जिससे दोनों देशों में हिंसक संघर्ष शुरू हो गया। भारत ने सटीक हमले करते हुए चकलाल स्थित पाकिस्तानी वायुसेना बेस नूर खान को निशाना बनाया। भारत के हमलों से पस्त पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ के समक्ष संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।

मैक्सर टेक्नोलॉजीज द्वारा 13 मई को ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस को नुकसान पहुंचा। हालांकि पाकिस्तान इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ही वहां के मीडिया के सामने ये बात स्वीकार करके पाकिस्तानी सेना के झूठे दावे की पोल पट्टी खोल दी।

और पढ़े  नेपाल में बालेन युग का आगाज: बालेंद्र शाह ने ली PM पद की शपथ,हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ कार्यक्रम

Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love