पाकिस्तान ने किया कबूल: 6 जगहों पर 24 मिसाइल हमले, शहबाज और डार ने रोया रोना, कहा- भारतीय क्षेत्र से बरसी तबाही

 

 

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमले किए हैं। इसकी जानकारी भारतीय सेना ने दी। इस बीच पाकिस्तान ने भी भारतीय स्ट्राइक की बात कबूल कर ली है। पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद यह बात कबूल की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपना रोना रोया है।

शहबाज ने न सिर्फ भारतीय स्ट्राइक की पुष्टि की, बल्कि इसे युद्ध वाला कदम करार दिया। दुनिया भर में जिल्लत झेल रहा पाकिस्तान ऐसे वक्त पर भी गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आया। शहबाज ने लिखा, ‘पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में पांच स्थानों पर हमले किए गए हैं। पाकिस्तान को इस युद्ध के कृत्य का जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है। इसका जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र का मनोबल और भावना उच्च है। पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है। हम उनके इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।’

 

दहशत की वजह से बार-बार बयान बदलता रहा पाकिस्तान

 

  • सबसे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइलें दागीं। इस दौरान नागरिक इलाकों प्रभावित हुए। हालांकि, भारत ने साफ किया कि उसने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया।
  • इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच  तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं। उन्होंने ही छह जगहों पर 24 मिसाइल हमलों की बात कही।
  • इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमले पांच जगहों पर किए गए। इसके इतर उनके डिप्टी और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारत ने अपने हवाई क्षेत्र से ही धावा बोला। हमें भारी नुकसान हुआ है। इससे जंग को उकसावा मिलेगा।
और पढ़े  भारतीय सेना को इसरो से मिली ताकत: युद्ध के समय पूरी ताकत से काम करेगा 'नाविक', अमेरिकी असहयोग की क्या भूमिका?

पाकिस्तानी सेना ने भी कबूला- भारत ने स्ट्राइक की
इससे पहले इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भी भारत के स्ट्राइक की बात कबूली थी। उन्होंने कहा था कि भारत ने कोटली, बहवलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए। बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने इसे कायराना हमला करार दिया था। हालांकि, दुनिया भर में हुई इस किरकिरी के बीच पाकिसतानी सेना के पास कहने को और कुछ था भी नहीं। ऐसे नाजुक वक्त पर भी पाकिस्तानी सेना अपने बड़बोलेपन से बाज नहीं आई और उसने बेतुके बयान देने से परहेज नहीं किया।

भारत ने चलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’
दरअसल, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है।

  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…