बिहार- नोएडा जैसा दर्दनाक सड़क हादसा, मौत, अंधेरे में घुमावदार रास्ते का अंदाज नहीं मिला, नहर में बुलेट समेत गिरा

Spread the love

सारण प्रमंडल के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सत्यनारायण मोड़ के पास घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर एक बुलेट सवार युवक नहर में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय युवक बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान घुमावदार सड़क पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर आवागमन कम होने के कारण वह काफी देर तक नहर में ही पड़ा रहा, जिससे उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका।

 

मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान गोपालगंज थाना क्षेत्र के कनकरकुन्द निवासी मो. रहमत अली के पुत्र असलम आलम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, असलम किसी जरूरी काम से निकला था और तेतहली होते हुए सत्यनारायण मोड़ के रास्ते गोपालगंज लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि मोड़ के पास सड़क काफी घुमावदार और खतरनाक है। सही जानकारी नहीं होने के कारण असलम अपनी बुलेट मोटरसाइकिल सहित नहर में गिर पड़ा, जिससे यह हादसा हो गया।

देर से मिली मदद, नहीं बच सकी जान
हादसे के बाद कुछ समय तक वहां से कोई राहगीर नहीं गुजरा। बाद में एक व्यक्ति की नजर घायल युवक पर पड़ी, जिसने तुरंत बड़हरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नहर से निकालकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े  Bihar- सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, बच्ची के काफिले में आने से हड़कंप

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद शव की पहचान कर उन्हें सौंप दिया गया।

जांच जारी, लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग
प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उस खतरनाक घुमावदार मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- नालंदा में हादसा: शीतला मंदिर में भगदड़ से 9 लोगों की मौत,प्रशासनिक तंत्र राष्ट्रपति के नालंदा दौरे की तैयारियों में था व्यस्त

    Spread the love

    Spread the love प्रशासनिक तंत्र नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्था में लगा था, उधर जिले के बिहारशरीफ से बुरी खबर सामने आ गई। बिहार शरीफ स्थित मघड़ा स्थित माता…


    Spread the love

    Bihar: आज विधान परिषद् से इस्तीफा देंगे नीतीश,नितिन नवीन को विधायकी छोड़ने से पहले क्या कहा जानिए?

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अब तक जनता दल यूनाइटेड की ओर से इसको लेकर कोई भी जानकारी साझा…


    Spread the love