ऑक्सीजन सिलेंडर: आबादी के बिच फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, महिला के उड़े चीथड़े..2 की हालत गंभीर

Spread the love

 

थुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में गिलट की पायल बनाते समय ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकानों में भी दरार आ गईं। पुलिस ने महिला का क्षत विक्षत शव को एकत्रित करके मोर्चरी में भिजवाया है।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कॉलोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। हादसे में संजना की मौत हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

लोगों ने बताया कि धमाका इतनी तेज था कि ऐसा लगा कि कहीं बम फट गया है। इस धमाके में महिला की लाश के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को शव के चीथड़ों को बंटोरना पड़ गया।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- वैश्विक शांति के लिए हवन, 101 श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love