Accident:- मंडी में ओवरलोड पिकअप पुल की रेलिंग से टकराई, 5 लोगों की मौत, चालक जख्मी

Spread the love

 

 

ईआईटी मंडी के साथ लगते कंमाद में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। तीन मृतकों की पहचान हो गई है जबकि दो का पता पुलिस लगा रही है। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र हरवंस सिंह निवासी लुधियाना, उमेश कुमार पुत्र राजा राम जीटी रोड प्रतापनगर अमृतसर और सागर पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर फिरोजपुर जिला अमृतसर के रूप में हुई है। गाड़ी चालक गुरजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह गांव मलिया जिला तरनतारण हादसे में जख्मी है। हादसा कंमाद पुल पर सुबह पौने नौ बजे हुआ। उक्त लोग पंजाब के अमृतसर से टेंट का सामान लेकर कंमाद आईटीआई मंडी आ रहे थे। उन्हें किसी स्थानीय ठेकेदार ने कार्यक्रम को लेकर बुलाया था। सभी रविवार शाम को पिकअप गाड़ी में सामान लेकर निकले थे और रात को सुंदरनगर रुके थे। सुबह सात बजे सामान लेकर निकले थे।

चार लोग पिकअप के ऊपर बैठे थे जबकि एक व्यक्ति चालक के साथ बैठा था। कंमाद में उतराई के बाद चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पुल की रेलिंग से टकरा गई। इससे पिकअप के ऊपर बैठे चार लोग करीब 100 मीटर हवा में उछलते हुए नीचे उहल नदी के किनारे पत्थरों पर गिरे। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पिकअप परिचालक की तरफ वाली साइड से रेलिंग से टकराई। इस कारण चालक के साथ बैठा व्यक्ति भी नीचे गिर गया और उसकी भी मौत हो गई। गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

और पढ़े  नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

 

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड माना जा रहा है। पिकअप में सामान भी ओवरलोडेड था। हादसे के बाद सामान भी पुल से नीचे गिर गया। बाद में दो अन्य गाड़ियों से सामान को उठवाया गया। वहीं, हादसे के बाद कंमाद 108 एंबुलेंस कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर उन्हें जोनल अस्पताल पहुंचाया। जख्मी चालक गुरजीत भी जोनल अस्पताल में भर्ती है। उसने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। एसएचओ पद्धर सौरभ ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सभी मृतक पंजाब के रहने वाले हैं और दिहाड़ी पर सामान लगाने कंमाद आए थे। फिलहाल मृतकों के परिजनों को बुलाया जा रहा है।

 

नहीं हुआ था पुल का भी उद्घाटन
कंमाद में जिस पुल पर हादसा हुआ। उस पुल का अभी तक उद्घाटन भी नहीं हो पाया है। हालांकि पुल पर रेलिंग संंबंधी सब कुछ कार्य पूरा हो चुका है। इससे डेढ़ साल पहले भी यहां एक गाड़ी के गिरने से तीन लोग जख्मी हुए थे। बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के पधर में कमांद के निकट हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

Spread the love
  • Related Posts

    Himachal-: प्रदेश में झमाझम बारिश, अटल टनल में तीन फीट बर्फबारी, यहां सड़क पर आया नाले का मलबा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात का दौर जारी है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को लाहौल, कुल्लू, शिमला और किन्नौर की…


    Spread the love

    नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कभी उत्तर भारत के सबसे बड़े पशुधन मेलों में शुमार था। आज बदलते समय के साथ अपनी मूल पहचान खोता जा…


    Spread the love