सुप्रीम कोर्ट का आदेश : धारा 124 ए राष्ट्रद्रोह की धारा पर लगाई रोक, कोई नया केस ना हो दर्ज, जेल मे बंद लोग मांग सकते है जमानत।।

सुप्रीम कोर्ट ने आज को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राष्ट्रद्रोह कानून की धारा 124 ए पर रोक लगा दी। शीर्ष कोर्ट ने सभी लंबित मामलों पर भी रोक लगा दी है। 
कोर्ट ने कानून पर केंद्र सरकार को पुनर्विचार का निर्देश दिया है। साफ कहा है कि इस धारा के तहत अब कोई नया केस दर्ज नहीं होगा और इसके तहत जेल में बंद लोग कोर्ट से  जमानत मांग सकेंगे। इससे पहले राष्ट्रद्रोह कानून (Sedition law) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र ने अपनी दलीलें पेश करते हुए कहा कि एक संज्ञेय अपराध को दर्ज करने से रोकना सही नहीं होगा। हालांकि ऐसे मामलों की जांच के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी होना चाहिए और केस को लेकर उसकी संतुष्टि की न्यायिक समीक्षा होना चाहिए। 
सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र का पक्ष रखा। उन्होंने शीर्ष कोर्ट से कहा कि जहां तक देशद्रोह के विचाराधीन मामलों का सवाल है, हर केस की गंभीरता अलग होती है। किसी मामले का आतंकी कनेक्शन तो किसी का मनी लॉन्ड्रिंग कनेक्शन हो सकता है। अंतत: लंबित केस अदालतों के समक्ष विचाराधीन होते हैं और हमें कोर्ट पर भरोसा करना चाहिए। 
केंद्र सरकार की ओर से साफतौर पर कहा गया कि राष्ट्रद्रोह के प्रावधानों पर रोक का कोई भी आदेश पारित करना अनुचित होगा। इन्हें संविधान पीठ ने कायम रखा है।   

और पढ़े  UP- प्रदेश में मरीजों से खुलेआम चल रही है लूट, 74 रुपये का इंजेक्शन बिक रहा है 4980 में, जांच में खुलासा
  • Related Posts

    नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

    सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक यानी जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 संभावित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 अक्तूबर 2026 से शुरू कर…

    राजस्थान: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल, जर्जर भवन पर लगा ताला

    राजस्थान के उदयपुर जिले के भींडर क्षेत्र में मंगलवार को सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। वाणियातलाई ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा में कक्षा के दौरान छत…