चम्पावत में ऑरेंज अलर्ट जारी, 21 से 24 मई तक भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 21 से 24 मई 2022 तक चम्पावत के कुछ स्थानों पर वर्षा/ ओलावृष्टि/ आकाशिय बिजली/तीव्र बौछार/झक्कड़ हेतु ऑरेन्ज अलर्ट का पुर्वानुमार जारी किया गया है ।
जनपद चम्पावत पुलिस उक्त पूर्वानुमान के क्रम में सभी सम्मानित जनता से अपील करती है कि
वर्तमान समय में टनकपुर से घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग में ऑलवेदर रोड निर्माण कार्य जारी है । जिससे वर्षा होने के कारण रोड में जगह-जगह मलवा, पत्थर इत्यादि से रोड बाधित एवं दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। इस दौरान जरूरी होने पर ही इस मार्ग से यात्रा करे, यात्रा के दौरान अपने साथ पीने का पानी, हल्का भोजन साथ रखे
खतरे वाले/जीर्ण-क्षीर्ण भवनों में न रहे ।
अचानक वर्षा से नदियो, नालों एवं रोखड़ों मे पानी का जल स्तर बढ़ जाने से खतरा बढ़ जाता है इसलिए नदी/नालो के किनारे जाने से बचें ।
आकाशिय बिजली के दौरान इलैक्ट्रानिक उपकरण (मोबाईल, टीवी, फ्रीज इत्यादि) बन्द रखे एवं बाहर न निकले।

आपदा के दौरान यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो तत्काल आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष 05965-230819, 230703(1077) या पुलिस सहायता नम्बर 100, 05965-230607,9411112984 पर तत्काल सूचना दे जिससे तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके ।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- जनगणना का पहला चरण, भवनों की स्व गणना कल से, पहाड़ों में मकान बंद मिला तो भी होगी एंट्री
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *