ऑपरेशन सिंदूर: सामने आया पाकिस्तान का दोहरा चरित्र,सेना अधिकारी आतंकियों के जनाजे में हुए शामिल

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए नौ स्थानों पर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया। वहीं, पाकिस्तानी सेना के जवान और मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के सदस्य बुधवार को तीन लोगों के जनाजे में शामिल हुए। ये तीनों बुधवार को मुरीदके में भारतीय सेना के हवाई हमले में मारे गए। मुरीदके  लाहौर से करीब 40 किलोमीटर दूर है।

जमात उद-दावा के राजनीतिक संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के प्रवक्ता ताबिश कय्यूम ने कहा कि कारी अब्दुल मलिक, खालिद और मुदस्सिर को कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। कय्यूम खुद भी जनाजे में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस जनाजे में नागरिक प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए।

 

भारत की सैन्य कार्रवाई से तिलमिलाए कय्यूम ने कहा, भारत ने जो हमला किया है, उसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हमला हुआ, ये तीनों लोग मस्जिद के पास एक कमरे में सो रहे थे और मस्जिद तबाह हो गई। पाकिस्तानी मलिक, खालिद और मुदस्सिर जमात उद-दावा के सदस्य बताए जा रहे हैं और उस मस्जिद में इमाम और देखरेख करने वाले थे। नमाज-ए-जनाजा के बाद तीनों के शव दफनाने के लिए उनके पैतृक इलाकों में भेज दिए गए।

और पढ़े  नवरात्र पर 24 घंटे खुलेगा देशनोक का करणी माता मंदिर: पहली बार पांच कतारों में होंगे दर्शन
  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…