ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय सांसद दल एशियाई देशों के लिए हुआ रवाना, संजय झा बोले- आतंक के सहारे जिंदा है पाकिस्तान

Spread the love

 

दयू सांसद संजय कुमार झा की अगुवाई में एक सर्वदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलयेशिया और सिंगापुर की यात्रा के लिए बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उजागर करना है।

 

पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे जिंदा
इन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले संजय कुमार झा ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल इन देशों में जाकर दुनिया को यह बताना चाहता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे जिंदा है और भारत इसके खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति का अहम हिस्सा है।

 

 

कौन-कौन से नेता हैं शामिल?
बता दें कि इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं, जिनमें भाजपा सांसद प्रदन बरूआ, बृज लाल, डॉ. हेमांग जोशी और अपराजिता सारंगी, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास और पूर्व राजदूत मोहन कुमार हैं।

 

 

हमारा काम सच्चाई सामने लाना- संजय झा
यात्रा पर रवाना होने से पहले संजय झा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात संसदीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजे हैं। हमारा दल जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद कोई अलग समूह नहीं, बल्कि उसकी राज्य नीति है और हमारा काम है कि हम ये सच्चाई पूरी दुनिया को बताएं।

भारत अब आतंकवाद सहन नहीं करेगा- संजय झा 
जदयू सांसद ने कहा कि अब पाकिस्तान के न्यूक्लियर ब्लफ से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हम ये स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि अब बहुत हो गया, भारत अब आतंकवाद सहन नहीं करेगा। इसके साथ ही सिंधु जल संधि पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 1960 में जब संधि हुई थी, तो मान लिया गया था कि भारत-पाकिस्तान में सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बनेगा विशेष समूह, ईंधन आपूर्ति के लिए अन्य स्रोत तैयार करने के निर्देश

हम पाकिस्तान को एक्सपोज करेंगे- बृज लाल
वहीं भाजपा सांसद बृज लाल ने कहा कि हम पाकिस्तान को एक्सपोज करेंगे, हम पाकिस्तान को ‘आतंकिस्तान’ कहते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। हमने उनके आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया, हमें पूरी दुनिया में पाकिस्तान को एक्सपोज करना है और उसी के लिए हमारा प्रतिनिधिमंडल जा रहा है।

हेमंग जोशी का बयान
भाजपा सांसद डॉ हेमंग जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और उसके जो परिणाम थे, उसे पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि जो तत्व हमले करवा रहे हैं, उनके खिलाफ हमने क्या कार्रवाई की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवाद के खिलाफ की इस लड़ाई में दुनिया का समर्थन मिला है। और इस लड़ाई को और मजबूत बनाने, पूरी दुनिया को इसके साथ जोड़ने के लिए हमारा प्रतिनिधिमंडल विदेश जा रहा है।

दुनियाभर में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल देंगे संदेश
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों और अन्य साझेदार देशों का दौरा करेंगे। इन दलों का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर, बीजेपी के रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जेडीयू के संजय झा, डीएमके की कनिमोझी और एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले कर रहे हैं। इस वैश्विक अभियान का उद्देश्य भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने रखना और अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना है।


Spread the love
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात,राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे। इस बैठक में पश्चिम एशिया में बदलते…


    Spread the love

    होर्मुज में तनाव के बीच बोली सरकार- पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, देश में 60 दिन का तेल भंडार मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ तौर पर कहा कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सरकार ने नागरिकों…


    Spread the love