खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी:- आफिस जा रही युवती को तलवार से काटा, लगातार करता गया वार |

खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी:- आफिस जा रही युवती को तलवार से काटा, लगातार करता गया वार |

मोहाली के फेज पांच में शनिवार सुबह आफिस जा रही एक युवती को तलवार से काटकर मार दिया गया। मृतका की पहचान फेज-5 के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली बलजिंदर कौर के तौर पर हुई है। बलजिंदर कौर पर हमला सुबह साढ़े नौ बजे उस वक्त किया गया जब वह अपनी सहेलियों के साथ आफिस जा रही थी। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मेडिकल के लिए ले जाया गया है। आरोपी की पहचान समराला के रहने वाले सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। सुखचैन समराला में ही पेट्रोल पंप पर काम करता था।

9 साल से मोहाली में कर रही थी काम
जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब के गांव फतेहपुर जट्टां की बलजिंदर कौर नौ साल से मोहाली में काम कर रही थी। वह डेली अप डाउन करती थी। शनिवार को उसके पिता ने ही उसे बस में बैठाया था। मृतका के भाई के अनुसार, उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंपनी के मैनेजर ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जोड़ा मामला
पुलिस के अनुसार, बलजिंदर और सुखचैन एक दूसरे को कुछ समय से जानते थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। हालांकि मृतका के भाई का कहना है कि बलजिंदर ने कभी उन्हें किसी लड़के के बारे में नहीं बताया।

और पढ़े  BJP की नशा विरोधी यात्रा: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले-मुझे कुछ हुआ तो सीएम-डीजीपी जिम्मेदार

लगातार करता गया वार
बलजिंदर सुबह जैसे ही बस से उतर कर जा रही थी तो अचानक सामने एक युवक तलवार के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। जिस समय बलजिंदर कौर के साथ यह हादसा हुआ उस समय उसके साथ उसकी दो अन्य सहेलियां थीं। बलजिंदर आरोपी से बचने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपी ने उस पर लगातार कई वार किए। घटना के बाद तुरंत बलजिंदर कौर को सिविल अस्पताल मोहाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पंजाब राज्य महिला कमिशन की चेयरपर्सन भी अस्पताल पहुंचीं हैं।

  • Related Posts

    अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर, संपत्ति के लिए ली थी जान

    अमृतसर जिला सेशन जज जतिंदर सिंह की अदालत ने चाचा नरेंद्र सिंह की हत्या के दोषी गुरपिंदर सिंह उर्फ गोपी को उम्र कैद सुनाई।  गुरपिंदर सिंह गांव गागरभाणा का निवासी…

    पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा…