फिलीपींस के सेबू सिटी में लैंडफिल हादसा, कचरे का ढेर गिरने से एक की मौत, 35 से अधिक लोग लापता

Spread the love

 

फिलीपींस के मध्य क्षेत्र में स्थित सेबू सिटी में एक भयावह हादसा सामने आया है, जहां एक लैंडफिल साइट पर कचरे और मलबे का विशाल ढेर अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, सात लोग घायल, जबकि कम से कम 38 लोग लापता बताए जा रहे हैं, पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

यह हादसा बिनालिव गांव में स्थित एक वेस्ट सेग्रेगेशन फैसिलिटी में हुआ, जहां काम कर रहे मजदूर कचरे को अलग करने में जुटे थे। अचानक हुए इस कचरा धंसान ने वहां मौजूद कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के अनुसार, राहत एवं बचाव दल ने अब तक आठ लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया है। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय एक महिला कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। शेष घायलों का इलाज जारी है।

 

तलाशी अभियान लगातार जारी
क्षेत्रीय पुलिस निदेशक ब्रिगेडियर जनरल रोडरिक मारानन ने बताया कि तलाशी अभियान लगातार जारी है और लापता लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त वहां केवल कर्मचारी मौजूद थे या आसपास के निवासी भी प्रभावित हुए।

अब तक 12 लोगों को सुरक्षित निकाला
इस बीच, सेबू सिटी के मेयर नेस्टर आर्किवाल ने कहा कि राहत दल पूरी ताकत से खोज और बचाव कार्य में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 38 लोगों के लापता होने की सूचना भी सामने आई है। आंकड़ों में अंतर को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा रही है। मेयर ने एक फेसबुक बयान में कहा सभी आपातकालीन टीमें सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लापता लोगों की तलाश में लगी हुई हैं। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

और पढ़े  US-China: Relations: 14-15 मई को चीन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, जिनपिंग के साथ अहम बैठक, रिश्तों में नई गति के संकेत

हादसे वाली जगह पर दर्जनों बचावकर्मी रातभर मलबा हटाने और लोगों को ढूंढने में जुटे रहे। बताया गया है कि जिस इमारत पर कचरे का ढेर गिरा, वह एक गोदाम था, जहां रीसायक्लिंग के लिए कचरा अलग किया जाता था। इस फैसिलिटी में करीब 110 कर्मचारी कार्यरत हैं। स्थानीय प्रशासन और वेस्ट मैनेजमेंट अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाने की घोषणा की है।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love