Carnival: बरेली में कार्निवल के अंतिम दिन कलाकारों ने मचाया खूब धमाल, फिल्मी गानों पर झूमे शहरवासी

Spread the love

 

रेली में अमर उजाला व महिसुधा की ओर से डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आयोजित दिवाली कार्निवल में अंतिम दिन नाचने-गाने के लिए शहर उमड़ पड़ा। बैंड के साथ गानों पर थिरकने के साथ ही लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर रात तक शहर के लोग जश्न में डूबे रहे। मंगलवार को मेले का शुभारंभ डीआईजी अजय कुमार साहनी, विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी मानुष पारीक व एएसपी सोनाली मिश्रा ने किया। डीआईजी ने कहा की शहर के लोगों को तीन दिन तक भरपूर आनंद लेने का मौका मिला। यह मेला आपसी सद्भाव का संदेश देता है।

Artists rocked the final day of the diwali carnival in Bareilly

 

कार्निवल के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सबसे पहले ताइक्वांडो बरेली संगठन ने करतब दिखाकर लोगों को तालियां बटोरीं। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त जादूगर अंकुर ने एक से बढ़कर एक जादू दिखाए। अखिल बैंड ने लोगों को जमकर झुमाया। कलाकार दीक्षा व राजन मैसी ने अपनी जादुई आवाज से सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।

 

महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
दिवाली कार्निवल में पहुंचीं महिलाओं ने मेले में मस्ती के साथ जमकर खरीदारी भी की। जूलरी, सजावटी सामान आदि खरीदा। डीजे की धुन पर ग्रुप डांस किया। युवाओं की टोली भी मेले में लगे स्टॉल पर खरीदारी करने पहुंची। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। ऊंट पर बैठने के लिए बच्चे अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

Artists rocked the final day of the diwali carnival in Bareilly

 

व्यंजनों का लिया आनंद
कार्निवल में स्वादिष्ट व्यंजनों की कई दुकानें सजाई गईं। इनमें साउथ इंडियन, चाइनीज, इंडियन आदि फूड शामिल रहे। महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ गोलगप्पों के स्टॉल पर रही। यहां सेहत का ध्यान रखने के लिए सेहत का फूड नाम से स्टाल लगाया गया। यहां पौष्टिक आहार मिला।

और पढ़े  गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

 

कार्निवल में तीन दिन से आ रहे हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा रहा है। परिवार के अन्य लोगों को भी लेकर आया हूं। शानदार आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार। – विजय कुमार शर्मा
बहुत अच्छा कार्यक्रम है। मैं शाम को सात बजे ही आ गई थी। अभी भी घर जाने का मन नहीं कर रहा है। हर साल ऐसा आयोजन होना चाहिए। बच्चों ने भी खूब मस्ती की। – शिखा आर्य
स्टेज पर हो रहे डांस ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले हुए जादू ने सबको हैरत में डाला। मेले में मजा बहुत आया।– मीनाक्षी
कार्निवल में आकर बहुत अच्छा लगा रहा है। जादू से लेकर कलाकारों के गाने तक सब बहुत अच्छा है। मैं हर बार इस कार्यक्रम में आता हूं। – डॉ. अनीस बेग

 

 

इनका हुआ सम्मान
निहाल सिंह (महीसुधा)
डॉ. अनीस बेग (मैक्लाइफ हॉस्पिटल)
डॉ. एम एस बासु (जगत फार्मा)
डॉ. आकाश गंगवार (आकाश वैट्स)
डॉ. प्रतीक गंगवार (राधिक हॉस्पिटल)
ओमवीर सिंह (सुरभि पेंट्स)
कलीमुद्दीन (ओमेगा क्लासेस)
ऋतिक राज पटेल एवं मनोज कांडपाल (जेपीएम इंस्टिट्यूट)
ई.अतिकाय सिंह (गुरु प्रसाद बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन)
नरेंद्र सिंह धोनी (भूमिका सोलर)
विनय कुमार गुप्ता (मोक्ष – द सोशल क्लब)
विजनेश चौहान (श्री प्री-भोग आटा)
म्रगेन्द्र सिंह (प्रीफ्यूल एनर्जी)
रमेश जैन (अरिहंत कम्युनिकेशन)


Spread the love
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love