थराली : भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य झांकी निकालकर हुएं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित।

भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती बृहस्पतिवार को यहां धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मूल निवासी संघ,एसी.एसटी. शिक्षक एसोसिएशन तथा बामसेफ संगठन ने नारायणबगड़ कस्बे में संयुक्त रूप से बाबा साहेब अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली।इस मौके पर विकास भवन सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
<strong>थराली : भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य झांकी निकालकर हुएं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित।</strong>
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दलवीर रावत, भवानी टम्टा, क्षेपंस लक्ष्मी टम्टा, दिग्पाल टम्टा, मनोज अधिकारी आदि वक्ताओं ने भारत रत्न डा.अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक न्याय के कार्यों का स्मरण किया।

इस दौरान बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

और पढ़े  विकासनगर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…