भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों की रचनाओं के नाम रही।

Spread the love

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों की रचनाओं के नाम रही। सांसद लल्लू सिंह के द्वारा अयोध्या शहर के जीआईसी मैदान में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पांच हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की गयी थी।इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता व साहित्य की प्रज्जवलित रश्मि के माध्यम से दी गई। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार व साहित्यकार भी थे। उनकी रचनाएं युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत्र है। जिसका अध्ययन व्यक्ति के भीतर शौर्य व पराक्रम का संचार कर देता है। कवि सम्मेलन में शिवओम अम्बर, रमेश शर्मा, सुमन दूबे, यमुना उपाध्याय, अशोक टाटम्बरी, अनिल चौबे, जगदीश सोलंकी, प्रियांशु गजेन्द्र,अशोक चारण, विष्णु सक्सेना, भुवन मोहनी, राजीव राज, विकास बौखल सुमित सरल जैसे कवियों ने अपनी कविता से लोगों का मन मोह लिया। इस कवि सम्मेलन में अयोध्या के साधु संतों के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। महापौर पद की दावेदारी कर रही ममता पांडे ने बताया कि अटल जी की कविताएं सब के दिल में है उनके जन्मदिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन बहुत ही सराहनीय है।


Spread the love
और पढ़े  आज योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, विंध्य व विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मिल सकती है मंजूरी
  • Related Posts

    अयोध्या- जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के संकल्प से अयोध्या में साकार हुआ भगवान विट्ठल का प्रथम भव्य मंदिर, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बना आस्था का महाकुंभ

    Spread the love

    Spread the love       भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में सनातन धर्म के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के…


    Spread the love

    UP में नकली दवाओं का बड़ा खेल, रद्द लाइसेंस पर भी चल रहा करोड़ों का कारोबार, लखनऊ से गोरखपुर तक फैला जाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में नकली दवा कारोबार से जुड़ा गिरोह फर्जी ट्रेडिंग के लिए उन दुकानदारों को निशाना बनाते हैं, जिनका लाइसेंस किसी कारण से रद्द हो जाता है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *