झुग्गियों में लगी आग: देखते ही देखते 1 दर्जन से ज्यादा झुग्गियों में लगी आग, 2 लोगों की हुई मौत,दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

 

 

रोहिणी सेक्टर 17 स्थित एक झुग्गी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आस पास मौजूद करीब एक दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। तलाशी के दौरान दो शव बरामद किए गए है, अभी तलाशी अभियान जारी है। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने का आरोप लगाया है।

 

आईटीओ के पास जंगल में लगी आग
राष्ट्रीय राजधानी के शकरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीओ के पास जंगल में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के सब-ऑफिसर भीमसेन ने एएनआई को बताया कि उन्हें दोपहर 12:07 बजे लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जाने वाले रास्ते पर पेड़ों में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, “तीन गाड़ियां घटनास्थल पर हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।”

और पढ़े  दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी…