Crime: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में फिर हुई वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों में डर का माहौल..पुलिस पर उठ रहे सवाल

 

 

राजधानी दिल्ली में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर सीलमपुर में हत्या की वारदात सामने आई है। सीलमपुर के K ब्लॉक में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। अभी हाल ही में दिल्ली के न्यू सीलमपुर जे ब्लॉक में कुणाल नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

इस मामल में पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि कुणाल की हत्या जानलेवा हमले का बदला लेने की गई है। पुलिस अधिकारिक रूप से इस मामले में कुछ भी कहने से बची, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की तकनीकी जांच में पता चला है कि दूध लेने के लिए जा रहे कुणाल को साहिल और उसकी बहन जिकरा सहित उनके अन्य दोस्तों ने रोक लिया। उसके बाद उन लोगों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

और पढ़े  दिल्ली में फिर हादसा: मोतीनगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, 1 की मौत
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…