अश्लील वीडियो: प्लेटफॉर्म पर लगे स्क्रीन पर चलने लगी अश्लील वीडियो,यात्रियों से खचाखच भरा था प्लेटफॉर्म.

Spread the love

अश्लील वीडियो: प्लेटफॉर्म पर लगे स्क्रीन पर चलने लगी अश्लील वीडियो,यात्रियों से खचाखच भरा था प्लेटफॉर्म..

पटना जंक्शन पर उस समय अचानक अजीब सा माहौल हो गया जब प्लेटफॉर्म पर लगे TV स्क्रीन पर चल रहे विज्ञापन की जगह पर अश्लील वीडियो दिखने लगा। यह लगभग तीन मिनट तक चला जिसके बाद जंक्शन पर उहापोह की स्थिति हो गई। साथ ही यात्री आक्रोशित होकर रेलवे प्रबंधक पर भडकने लगे। टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन की जगह अश्लील वीडियो के चलने से यात्रियों से खचाखच भरे प्लेटफार्म पर हर तरफ हड़कंप मच गया।
वीडियो के प्रसारित होने की सूचना किसी भी पदाधिकारी को नहीं थी। वीडियो प्रसारित होते ही यात्री भड़क उठे और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना RPF और GRP को दी। पोर्न वीडियो के प्रसारण की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के भी हाथ पांव फूलने लगे। उन्होंने तुरंत विज्ञापन चलाने वाले कम्पनी के एजेंसी को कॉल कर के प्रसारण बंद करवाया और इसकी सूचना तत्काल डीआरएम सहित अन्य वरीय रेलवे पदाधिकारियों को दी।
पोर्न वीडियो के प्रसारित होने के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि रविवार की सुबह करीब 9:56 बजे से 9:59 बजे तक यह केवल प्लेटफार्म संख्या 10 पर दिखाई पड़ी है जबकि पटना जंक्शन पर कुल 10 प्लेटफॉर्म हैं और तीन फुटओवर ब्रिज हैं। सभी पर TV लगे हैं। जब सब जगह प्रसारण एक साथ होता है फिर अधिकारी कैसे सिर्फ प्लेटफॉर्म संख्या 10 पर ही पोर्न वीडियो के प्रसारण की बात कह रहे हैं। इस संबंध में RPF पोस्ट प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अश्लील वीडियो सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर टेलीकास्ट हुआ है।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

गिरफ्तार हुए कर्मचारी –
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी के कंट्रोल रूम में छापेमारी की गई तो वहां के एजेंसी कर्मचारियों को अश्लील वीडियो देखते पाया गया। आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को तत्काल हिरासत में लिया गया है। एजेंसी के मालिक को भी बुलाया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *