कमरे में हो रही थीं अश्लील गतिविधियां, महिला ने दरवाजा खोला तो शर्म से झुक गईं नजरें

शाहजहांपुर के एक कैफे में बाहरी युवतियों के आने और अश्लील गतिविधियां संचालित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला व कुछ लोग युवती का वीडियो बनाते दिख रहे हैं। युवती खुद को दिल्ली से आने की बात कह रही है। इससे पूर्व भी कैफे में दुष्कर्म और अन्य अनैतिक गतिविधियों के मामले सामने आ चुके हैं। इस बार युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं।

मंगलवार को एक कैफे के अंदर का वीडियो वायरल हुआ है। कैफे के अंदर कमरे बने हुए हैं। कमरे के अंदर पहुंची एक महिला मोबाइल फोन से वीडियो बना रही है। उसके सामने खड़ी निर्वस्त्र युवती से उक्त महिला बातचीत कर रही है। महिला के पूछने पर युवती खुद को दिल्ली से आने की बात कह रही है। इसके अलावा एक और वीडियो है, जिसमें कुछ युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हैं। कुछ युवक भी नजर आ रहे हैं।

 

 

पहले ही कैफे में आ चुके हैं इस तरह के मामले  
शहर के कैफे कम रेस्टोरेंट में पहले भी कई बार आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायतें आती रहीं हैं। अक्तूबर में शहर के एक तकनीकी कॉलेज की छात्रा ने कॉलोनी के एक युवक पर कैफे में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मई 2024 में चौक कोतवाली क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर पूरनपुर निवासी नर्स की हत्या कर दी गई थी। हर घटना के बाद कैफे संचालकों का शिकंजा कसा जाता, फिर कार्रवाई बंद हो जाती है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वायरल हुए वीडियो की जांच कराई जाएगी। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  UP- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज आएगा सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला, अदालत में उपस्थिति अनिवार्य
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…