विवादित बयान: अयोध्या – जगद्गुरु परमहंस का बयान, जरूरत पड़ी तो हाथ में ले लेंगे कानून

Spread the love

 

 

 

योध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस का विवादित बयान सामने आया है। ज्ञानवापी के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि हम लोग संवैधानिक दायरे में इंतजार कर रहे हैं लेकिन राम मंदिर जैसा इंतजार नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो कानून को हाथ में लेंगे। जो ऐतिहासिक स्थल है, उसे पुर्नप्रतिष्ठित करेंगे। वह श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए सोमवार शाम कूरेभार स्थित मदनपुर पहुंचे थे।

जगदगुरु परमहंस ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का हवाला देते हुए कहा कि जो न्याय देर से मिलता है, वो अन्याय के सामान होता है। उन्होंने ये भी कहा कि बांग्लादेश भारत का हिस्सा है। जब से वो अलग हुआ और इस्लामिक राष्ट्र बना तो वहां लगातार सनातनियों पर अत्याचार हुए। हिंसा हुई, दुष्कर्म हुए और सनातनियों की संख्या दिनों दिन कम हुई है।

 

ये बड़ी चेतावनी भी है कि भारतीय संस्कृति, जो वैदिक संस्कृति है उसको अगर बचाना है तो बंटवारे से बचें। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। संवैधानिक पद पर रहते हुए भी उन्होंने लोगों की जीवन रक्षा के लिए कहा कि बंटोगे तो कटोगे। मतलब एकजुट रहें।


Spread the love
और पढ़े  क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी का आरोप: बोली- उसके दूसरी लड़कियों से अफेयर, शराब पीकर मुझे पीटा
  • Related Posts

    अयोध्या- जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण

    Spread the love

    Spread the love   जनपद में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कौशल विकास और आधुनिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के रूप में ‘जीडी गोयनका…


    Spread the love

    मसूरी के नाहल से 6 लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिसबल तैनात, IB से मिला इनपुट

    Spread the love

    Spread the loveपुलिस, एटीएस और आईबी की टीम ने गुरुवार को गाजियाबाद के मसूरी स्थित नाहल गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल…


    Spread the love