Rahul: वोट चोरों को बचा रहे ज्ञानेश,सबूतों पर कोई भ्रम नहीं’, राहुल का सीईसी पर बड़ा आरोप

Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरों’ और लोकतंत्र को बर्बाद करने वाले लोगों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट व्यवस्थित रूप से हटाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग को इसे रोकना चाहिए और कर्नाटक सीआईडी की ओर से मतदाता सूची से नाम हटाने की जांच में मांगी गई जानकारी एक हफ्ते के भीतर उपलब्ध करानी चाहिए।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज उनके खुलासे इस देश के युवाओं को यह दिखाने में एक और मील का पत्थर हैं कि चुनावों में कैसे धांधली की जा रही है। उन्होंने शुरू में ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि ये खुलासों का वह ‘हाइड्रोजन बम’ नहीं है, जिसका उन्होंने वादा किया था और ये जल्द ही सामने आएगा।

अलंद निर्वाचन क्षेत्र से वोट हटाने के कथित प्रयासों का विवरण
राहुल गांधी ने 2023 में कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र से वोट हटाने के कथित प्रयासों का विवरण दिया। उन्होंने महाराष्ट्र के राजुरा निर्वाचन क्षेत्र का भी उदाहरण दिया, जहां उन्होंने दावा किया कि स्वचालित सॉफ्टवेयर का उपयोग करके धोखाधड़ी से मतदाताओं को जोड़ा गया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया, ‘मैं ज्ञानेश कुमार के बारे में एक गंभीर दावा करने जा रहा हूं। मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरों और भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने वाले लोगों को बचा रहे हैं।’
राहुल ने कहा, ‘आइए जानते हैं कि मैं ज्ञानेश कुमार पर इतना सीधा आरोप क्यों लगा रहा हूं। कर्नाटक में इस मामले की जांच चल रही है। कर्नाटक की CID ने चुनाव आयोग को 18 महीनों में 18 पत्र भेजे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं। पहला- हमें वह डेस्टिनेशन IP बताएं, जहां से ये फॉर्म भरे गए थे। दूसरा- हमें वह डिवाइस डेस्टिनेशन पोर्ट बताएं, जहां से ये आवेदन दाखिल किए गए थे। तीसरा- सबसे महत्वपूर्ण बात हमें OTP ट्रेल्स बताएं, क्योंकि जब आप आवेदन दाखिल करते हैं, तो आपको OTP प्राप्त करना होता है। 18 महीनों में 18 बार कर्नाटक की CID ने इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा। वे इसे नहीं दे रहे हैं। वे इसे क्यों नहीं दे रहे हैं? क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि ऑपरेशन कहां किया जा रहा है। हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि यह कहां जाएगा।’
लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के लिए व्यवस्थित रूप से निशाना बना रहा’
उन्होंने दावा किया कि कोई व्यक्ति पूरे भारत में लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के लिए व्यवस्थित रूप से निशाना बना रहा है। मैं विपक्ष का नेता हूं और मैं ऐसा कुछ नहीं कहूंगा जिसके 100 प्रतिशत प्रमाण न हों। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के अलंद में किसी ने 6,018 वोट हटाने की कोशिश की और संयोगवश पकड़ा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मतदाताओं के नाम व्यवस्थित रूप से हटाए जा रहे थे।
सीआईडी ने 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे’
कर्नाटक में चल रही जांच का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि सीआईडी ने 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे हैं और कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं, जैसे कि वह गंतव्य आईपी पता, जहां से ये आवेदन भरे गए थे और ओटीपी ट्रेल्स। उन्होंने दावा किया कि वे इसे इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि यह ऑपरेशन कहां चलाया जा रहा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर ऐसा करने वालों को बचाने का आरोप लगाया।

और पढ़े  दिल्ली में आधी रात हादसा: छत गिरी, पति-पत्नी की मौत, 9 साल का बेटा बाल-बाल बचा, एक पल में उजड़ गया परिवार

‘चुनाव आयोग जानता है कि यह कौन कर रहा है’
राहुल ने कहा, ‘चुनाव आयोग जानता है कि यह कौन कर रहा है। मैं चाहता हूं कि भारत का हर युवा यह जाने कि वे आपके भविष्य के साथ ऐसा कर रहे हैं। जब वे यह जानकारी नहीं दे रहे हैं, तो वे लोकतंत्र के हत्यारों का बचाव कर रहे हैं।’


Spread the love
  • Related Posts

    न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों के लिए बनेगा राष्ट्रीय आयोग, अगले सप्ताह लोकसभा में आएगा विधेयक

    Spread the love

    Spread the loveविभिन्न न्यायाधिकरणों के अध्यक्षों और सदस्यों के चयन के लिए एक आयोग गठित करने वाला विधेयक अगले सप्ताह लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के शहरों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज का दिन भारी परेशानियों भरा रहा। झमाझम बारिश और कांवड़ यात्रा के…


    Spread the love