ना हो किसी बच्चे ऐसी मां:- बर्बरता देख भर आएंगी आपकी आंखें, बिलखते मासूमों पर नहीं आया तरस,किस तरह हुआ जुल्म 

Spread the love

 

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक मां दो बच्चों को चप्पलों से पीटते हुए और जमीन पर फेंक कर मारते हुए नजर आ रही है। साथ ही वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से भी अभद्रता कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

गालियां देते हुए करती रही बच्चों की चप्पल से पिटाई
शुक्रवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। करीब 1.08 मिनट के वायरल वीडियो में एक महिला दो बच्चों को चप्पल और चांटों से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रही है। महिला गालियां देते हुए दोनों बच्चों पर लगातार चप्पल बरसाती है।

 

मारते-मारते न भरा मन तो उठाकर जमीन पर पटका
वीडियो बनाने वाले शख्स को गालियां देते हुए भी बच्चों की पिटाई की जा रही है। पिटाई के चलते दोनों बच्चे बुरी तरह डरे-सहमे हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन महिला उन्हें पीटती रहती है। यही नहीं वीडियो के अंत में महिला द्वारा दोनों बच्चों को चारपाई से उठाकर जमीन पर पटक दिया जाता है।
Video of woman beating children goes viral she is being brutal

वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष नजर आ रहा है। यह वायरल वीडियो कोतवाली देहात के गांव एत्मादसराय का बताया जा रहा है। देहात पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- पहली बार बदला गया राममंदिर का ध्वज,सेना के जवानों ने किया नए ध्वज का आरोहण
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love