नीतीश कैबिनेट: आज शाम 4 बजे बिहार कैबिनेट का विस्तार,4 भाजपा- तो 2 जदयू विधायक ले सकते हैं शपथ

Spread the love

 

भारतीय जनता पार्टी  की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपनी पार्टी की ‘एक नेता, एक पद’ की नीति का पालन करते हुए बुधवार की सुबह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के साथ भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद उन्हें पिछले साल जनवरी में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

 

सूचना और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजभवन में शाम चार बजे नए मंत्री शपथ लेंगे और राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जा सकता है? इस बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को शाम चार बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। इसमें उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नए मंत्री शामिल होंगे। एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार शाम चार बजे के आसपास होगा, जिसमें भाजपा के चार और विधायक मंत्री पद संभालेंगे। इसके अलावा नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) के दो विधायकों को भी मंत्री बनाया जाएगा।
दिलीप ने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मुझे प्रमुख जिम्मेदारियां देने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। मुझे गर्व है कि मैंने एक मंत्री के रूप में 11 करोड़ से अधिक पृष्ठों के दस्तावेजों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण जैसा कार्य किया। मैं अब पूरे दिल से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करूंगा।’

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

जायसवाल ने मंगलवार रात को पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की राज्य कोर समिति की बैठक के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की। पार्टी के नेताओं ने चर्चा का विवरण नहीं दिया। उन्होंने केवल यह कहा कि बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर केंद्रित थी।

 बिहार कैबिनेट का विस्तार शाम 4 बजे, 4 भाजपा-2 जदयू विधायक ले सकते हैं शपथ

 भारतीय जनता पार्टी  की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपनी पार्टी की ‘एक नेता, एक पद’ की नीति का पालन करते हुए बुधवार की सुबह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सूचना और जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, दिलीप जायसवाल का इस्तीफा शाम को होने जा रहे मंत्रिपरिषद के विस्तार से पहले आया है। जायसवाल बिहार सरकार में महत्वपूर्ण राजस्व और भूमि सुधार मंत्री थे। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के साथ भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद उन्हें पिछले साल जनवरी में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। जुलाई में वह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह राज्य के भाजपा अध्यक्ष बने थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love