निक्की मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा, डॉक्टरों ने कहा -निक्की यादव का शव धीरे-धीरे……

निक्की मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा, डॉक्टरों ने कहा -निक्की यादव का शव धीरे-धीरे……

निक्की के शव का बुधवार को दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि निक्की की मौत गला घोंटने से हुई है। पोस्टमार्टम में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने कहा कि निक्की के शव का पोस्टमॉर्टम दो घंटे से अधिक समय तक चला। डॉक्टरों की प्रारंभिक राय के अनुसार गला घोटने के कारण मौत हुई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक डाटा केबल से गला घोटा गया था। चूंकि शव को चार दिनों से अधिक समय तक फ्रिज के अंदर रखा गया था, इसलिए वह धीरे-धीरे खराब हो रहा था। निक्की के शव का हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। <strong>निक्की मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा, डॉक्टरों ने कहा -निक्की यादव का शव धीरे-धीरे……</strong>
दरअसल, हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव निवासी निक्की के शव का गांव में दिनभर इंतजार किया जाता रहा। गांव की गलियां दिनभर सूनी रहीं। बुधवार शाम को 5:48 बजे एंबुलेंस से शव लेकर पुलिस गांव पहुंची तो काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। मात्र सात मिनट में शव को घर पर रखा गया और मां ने बेटी के अंतिम दर्शन किए।इसके बाद शवयात्रा श्मशान पहुंची। प्रशासन की ओर से पहले से ही अंतिम संस्कार की सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। मात्र 22 मिनट में गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई ने बहन को मुखाग्नि दी।
निक्की यादव के परिवार के लोग ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लोगों में वारदात को लेकर गुस्सा था। परिवार के लोगों का मीडिया के प्रति भी आक्रोश था। परिवार के लोगों में कहा कि लिव इन रिलेशन का मामला बनाकर दिखाया जा रहा है। फ्रेंडशिप का मामला हो सकता है। बेटी की हत्या बहला-फुसला कर की गई है।<strong>निक्की मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा, डॉक्टरों ने कहा -निक्की यादव का शव धीरे-धीरे……</strong>
पिता की देखभाल के लिए आते थे सुनील ग्रामीण सुनील के परिवार के बारे में जानकारी साझा नहीं कर रहे थे। सुनील का दिल्ली से गांव में आने का मुख्य कारण यह भी था कि उसके छोटे भाई ने कारगिल लड़ाई के दौरान अपने अंग गवा दिए थे। इस कारण वह अपने माता-पिता को संभालने में असमर्थ थे। सुनील के पिता रामकिशन को ऊंचा सुनाई देने लगा था और पैरों से चलने में भी समस्या हो रही थी, उन्होंने अपने बेटों को देखभाल के लिए गांव बुला लिया था।

और पढ़े  दलेर मेहंदी: बड़े भाई को रोता देख भावुक हुए मीका, मामले पर CM धामी ने मांगी माफी, अब मंत्री से की ये अपील

निक्की के पिता की फरियाद -होनी चाहिए साहिल को फांसी की सजा

गुरुग्राम में मोटर गैरेज चलाने वाले निक्की के पिता सुनील यादव ने कहा कि हमारी बेटी चली गई। वह अब नहीं है। अब हम केवल न्याय चाहते हैं। इस क्रूर अपराध के लिए साहिल को फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इंतजार कर रहे निक्की के चचेरे भाई जगदीश यादव ने कहा कि वे साहिल गहलोत के साथ उसके संबंधों के बारे में नहीं जानते थे और न ही उसने कभी अपने परिवार के किसी सदस्य को उस व्यक्ति के बारे में बताया था।

  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    मौसम अपडेट- भारत में बदलता मौसम का मिजाज,15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी…