खबर अपडेट – तिब्बत में भूकंप के दूसरे दिन राहत कार्य जारी, तंबू में रह रहे पीड़ित, अब तक 126 लोगों की मौत,मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

Spread the love

श्चिमी चीन के तिब्बत क्षेत्र में एक बड़े भूकंप के बाद बचाव कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। बचाव कर्मियों ने मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश की और पीड़ितों को तंबू, कंबल, स्टोव और अन्य राहत सामग्री भेजी गई। इन वस्तुओं को उन लोगों तक पहुंचाया गया, जिनके घर अब रहने योग्य नहीं रहे। इसके बाद अब उनका फोकस भूकंप पीड़ितों के पुनर्वास पर है। तिब्बत का यह क्षेत्र समुद्र तल से 13,800 फीट की ऊंचाई पर है और यहां रात के समय तापमान शून्य से नीचे गिर जाता है।

चीन के सरकारी चैनल सीसीटीवी पर प्रसारित वीडियो में मजदूरों को मंगलवार रात को धातु के ढांचे और खंभों के साथ तंबू लगाते देखे गए। ये तंबू अस्थायी घर के रूप में लगाए गए हैं। इन तंबुओं में खाद्य पैकेट भी वितरित किए गए हैं। लोगों ने नीले रंग के शीतकालीन जैकेट पहने हुए थे।

भूकंप के कारण मंगलवार शाम तक 126 लोगों की मौत हो चुकी थी और 188 लोग घायल हुए हैं। तिब्बत के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब बचाव का काम खत्म होकर राहत और पुनर्वास का काम शुरू कर दिया गया है। भूकंप तिब्बत के शिगात्से जिले में आया था, जो एक महत्वपूर्ण तिब्बती बौद्ध स्थल है। भूकंप का केंद्र शिगात्से शहर से 25 किलोमीटर दूर था। इस भूकंप में 500 से ज्यादा दूसरे छोटे झटके (ऑफ्टरशॉक्स) महसूस किए गए।

भारत में धर्मशाला में दलाई लामा के निवास स्थान पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। दलाई लामा ने घोषणा की कि वह भूकंप में मारे गए लोगों के लिए गुरुवार एक प्रार्थना सभा करेंगे। चीन के उपप्रधानमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और वहां पुनर्निर्माण कार्य को तेजी से करने की बात कही, ताकि लोग इस सर्दी के मौसम में सुरक्षित औ गर्म रह सकें। भूकंप के कारण अब तक 3,600 से ज्यादा घर गिर चुके हैं और 46 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

और पढ़े  फरीदाबाद में पंक्चर की दुकान खोले बैठा था पाकिस्तानी जासूस, बिहार का रहने वाला है नौशाद अली

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने ईरान को भेजा 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, इस बीच सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा रहा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love   डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव पेश किया है। यह जानकारी एक ऐसे व्यक्ति ने दी, जिसे इसकी जानकारी है, लेकिन उसे…


    Spread the love

    पैन कार्ड के नए नियम:  1 अप्रैल से पैन कार्ड में बड़ा बदलाव, जानें क्या बदलने वाला है

    Spread the love

    Spread the loveकई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनको बनवाना जरूरी होता है, क्योंकि इनके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। इसमें एक डॉक्यूमेंट पैन कार्ड भी है। ये…


    Spread the love