खबर अपडेट: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार,कहा – दिल्ली हाईकोर्ट जाए

Spread the love

खबर अपडेट: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार,कहा – दिल्ली हाईकोर्ट जाए

आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर चल रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनकी तरफ से वकीलों ने गिरफ्तारी के खिलाफ और सीबीआई के काम करने के तौर-तरीकों के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की बेंच सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई की। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस नरसिम्हा की बेंच के सामने मनीष सिसोदिया का पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान जजों ने कहा कि आप हाईकोर्ट जा सकते थे। सीधे सुप्रीम कोर्ट आना अच्छी और स्वस्थ परंपरा नहीं। आपके पास जमानत के लिए हाईकोर्ट का विकल्प है।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कहा कि मामला दिल्ली में होने का यह मतलब नहीं कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट का रूख करें। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास अपनी जमानत को लेकर कई सारे विकल्प हैं। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए। इस मामले में हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते। वहीं सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर अब इस मामले को हाईकोर्ट में लेकर जाएगी। पार्टी ने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं।


Spread the love
और पढ़े  आज संसद में अहम विधेयक पेश करेंगे अमित शाह,लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल
  • Related Posts

    LPG बुकिंग नियमों पर सरकार बोली- नहीं हुए बदलाव,35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलिंडर

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है…


    Spread the love

    दर्द भरी जंग खत्म: नम आंखों से हरीश को दी गई अंतिम विदाई, ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छा मृत्यु के बाद बुधवार को हरीश राणा को अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *