आ गया WhatsApp का नया अपडेट, अब स्टेटस में कर सकेंगे लोगों को टैग

 

 

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने स्टेटस को लेकर दो नए अपडेट जारी किए हैं। नए अपडेट के बाद आप WhatsApp स्टेटस में किसी को टैग कर सकेंगे और किसी के स्टेटस को री-शेयर भी कर सकेंगे। WhatsApp का यह फीचर धीरे-धीरे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी किया जा रहा है।

नए अपडेट के बाद WhatsApp का स्टेटस काफी हद तक इंस्टाग्राम स्टोरीज जैसा हो चुका है लेकिन WhatsApp के साथ एक फायदा यह है कि आप प्राइवेट तरीके से किसी को टैग कर सकेंगे यानी जिसे आप टैग करेंगे सिर्फ वही देख सकेगा। किसी अन्य को पता नहीं चलेगा कि आपने किसे टैग किया है।

सबसे खास बात यह है कि यदि किसी ने अपने स्टेटस में आपको टैग किया है तो आप उस स्टेटस को री-शेयर कर सकेंगे यानी किसी दूसरे के स्टेटस को आप भी अपने स्टेटस में शेयर कर सकेंगे। यह फीचर पहले से ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद है। WhatsApp ने इस नए फीचर की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। फिलहाल नए फीचर का अपडेट कुछ ही लोगों को मिला है लेकिन अगले सप्ताह तक यह सभी के लिए रिलीज हो जाएगा।

और पढ़े  उत्तरप्रदेश के 4 हिस्से हुए तो कहां होंगे आप, राजभर से पहले कौन-कौन कर चुका बंटवारे की मांग?
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…