नाबालिग से गैंगरेप: सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया खुलासा,फैशन शो और फिल्मों में काम के बहाने भी फंसाता था खूबसूरत लड़कियां..

Spread the love

 

हुक्का बार की आड़ में देहव्यापार का धंधा चलाने वाला अनिरुद्ध ओझा फैशन शो के जरिए सुंदर लड़कियों को फंसाता था। लड़कियों को मॉडलिंग के जरिए फिल्मों और सीरियल में काम दिलाने का दावा किया जाता था। लड़कियां उसकी लच्छेनुमा बातों में फंस जाती थीं। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे देहव्यापार के धंधे में डाल दिया जाता था।

पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि अनिरुद्ध ओझा ने मिस्टर एंड मिसेज उत्तर प्रदेश, डांस, मॉडलिंग और सिंगिंग की कई प्रतियोगिताएं कराई थीं। पहली बार जून 2019 में अनिरुद्ध ने शहर में प्रतियोगिता कराई थी। उसका एक कार्ड भी मिला है, जिसमे प्रतियोगिता का सारा विवरण है।

उस पर अनिरुद्ध की फोटो लगी है। वह खुद जज के रूप में विजेता और उपविजेता चुनता था। सूत्रों की मानें तो जिले के अलावा अन्य जिलों से भी लड़कियों को प्रतियोगिता में बुलाया जाता था। इसके लिए अनिरुद्ध ओझा ने कई लड़कियों को टीम में रखा था।

 

देवरिया के कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़िताओं की तलाश
उधर, शाहपुर और रामगढ़ताल थाने में किशाेरियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दर्ज केस की जांच में एक और तथ्य सामने आया है। 10 जनवरी को हुक्काबार पर पुलिस के छापे में देवरिया की एक लड़की भी पकड़ी गई थी, जिससे हुक्का बार संचालक जबरन देह व्यापार कराता था।

उससे पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि भाटपाररानी के जिस कॉलेज में वह पढ़ती थी, वहां की चार अन्य लड़कियों को भी बरगला कर हुक्काबार लाया गया था। अब पुलिस उन लड़कियों की तलाश कर रही है ताकि उनका बयान दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

पुलिस से डरकर टोल पर गाड़ी छोड़कर भाग गया था अनिरुद्ध
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केस दर्ज होने के बाद अनिरुद्ध ओझा कार्रवाई के डर से भागते समय वह तेनुआ टोल प्लाजा के पास अपनी कार छोड़कर भाग गया था। किसी को संदेह न होने पाए इसके लिए उसने गाड़ी की चाबी भी उसमें लगी हुई छोड़ी थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है।

बोली पीड़िता…
रामगढ़ताल क्षेत्र में रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने बताया कि दिखावे और आत्मनिर्भर बनने की लालच में वह इस जाल में फंसती चली गई। अनिरूद्ध के जरिए ही रेशमा से भी मुलाकात हुई थी। वे अच्छी नौकरी दिलाने का वादा करते थे। बोलते थे कि बहुत पढ़ाई से कुछ नहीं होगा। आजकल जो स्मार्ट होता है, वही आगे बढ़ पाता है। धीरे-धीरे उनकी बातों में फंसती चली गई। घरवालों की बात भी अनसुनी कर दी। अब मुझे अपनी गलती का अहसास है। वहीं पीड़िता की मां रोते हुए बोली कि किसी भी हाल में आरोपी बचने नहीं चाहिए।

बिना अग्निशमन विभाग के एनओसी के चल रहा था होटल और हुक्का बार
शाहपुर में फ्लाई इन होटल व हुक्का बार बिना अग्निशमन विभाग के एनओसी के ही संचालित हो रहे थे। अग्निशमन विभाग ने शनिवार को होटल की जांच की। इस दौरान आग से निपटने के इंतजाम भी नहीं मिले हैं। कमियां मिलने पर विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दस जनवरी को छापा मारने के दौरान ही पुलिस को होटल में फायर और मानचित्र की कमी का पता लग गया था।

इसके बाद पुलिस की ओर से संबंधित विभाग को जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा गया था। वहीं, इस प्रकरण के सामने आने के बाद पुलिस ने जीडीए को भी होटल की जांच पड़ताल करने के लिए पत्र भेजा था। पुलिस का पत्र मिलने के बाद जीडीए ने भी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है बहुत जल्द जीडीए भवन को सील कर सकता है।

इस केस की प्राथमिकता से जांच पड़ताल चल रही है। जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- ईरान ने डिएगो गार्सिया बेस पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, बगदाद एयरपोर्ट के पास धमाके
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love