NEW CM: 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल, विजय ने शपथ लेते ही जनता को दिया तोहफा

मिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नौ नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार किया। कांग्रेस राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हुए।

 

शोलावंदन विधायक एमवी करुप्पैया बने प्रोटेम स्पीकर

तमिलनाडु में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत शोलावंदन से विधायक एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई है। राज्यपाल ने उन्हें पद की शपथ दिलाकर औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी।

प्रोटेम स्पीकर का कार्य नई विधानसभा के गठन के दौरान अस्थायी रूप से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करना होता है, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाना और स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया कराना शामिल होता है। एमवी करुप्पैया की नियुक्ति के साथ ही तमिलनाडु विधानसभा में आगे की विधायी प्रक्रियाओं की शुरुआत हो गई है। अब सभी नवनिर्वाचित विधायक जल्द ही शपथ लेंगे और विधानसभा की औपचारिक कार्यवाही आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री विजय का बड़ा एलान: घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद विजय ने राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई राहत योजना की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत, जिन उपभोक्ताओं की दो महीने में बिजली खपत 500 यूनिट तक होगी, उन्हें हर दो महीने में 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं की दो माह की खपत 500 यूनिट से अधिक है, उनके लिए मौजूदा टैरिफ व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी। ऐसे उपभोक्ताओं को पहले से मिल रही 100 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी।

और पढ़े  अब सबसे बड़ा सौदा: अमेरिका-सऊदी के बीच 2 लाख करोड़ की डील, एफ-35 लड़ाकू विमान समेत और क्या बेचने की तैयारी?

मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट छोड़ी

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने पदभार संभालने से पहले तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा सीट से अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उन्होंने पेरम्बूर विधानसभा सीट को अपने पास बनाए रखने का निर्णय लिया है। आज सचिवालय में मंत्री केए सेंगोट्टैयन और पी. वेंकटरामनन ने विधानसभा सचिव डॉ. के. श्रीनिवासन से मुलाकात कर विजय का इस्तीफा पत्र सौंपा।

टीवीके प्रमुख विजय ने सचिवालय में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु सचिवालय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

  • Related Posts

    जोधपुर में अग्निकांड: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से कई हताहत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती

    बासनी स्थित गणेश कॉलोनी की एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम लगी आग बुझाने के दौरान अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने बड़ा हादसा कर दिया। फैक्ट्री में रखा केमिकल का…

    अक्षरधाम कांड: कौन है गुनहगार? 24 साल बाद भी जांच एजेंसियों के हाथ खाली, हमले में मारे गए थे 33 लोग, सभी हुए बरी

    24 सितंबर 2002 को  गांधीनगर में स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया था। एनएसजी कमांडो के ऑपरेशन वज्र शक्ति ने भक्तों की…