नए भाजपा प्रमुख: भाजपा को मिल सकता है अप्रैल के दूसरे सप्ताह में नया अध्यक्ष, RSS की हरी झंडी के बाद होगा एलान

Spread the love

 

 

प्रैल के दूसरे सप्ताह में भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा सूत्रों ने इसकी संभावना जताई है। दरअसल, संघ की बंगलूरू में संपन्न हुई तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के अगले ही दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधि सभा की बैठक के तत्काल बाद दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच संगठन चुनाव पर बातचीत हुई। गौरतलब है कि प्रतिनिधि सभा की बैठक में नड्डा ने संघ के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी।

भाजपा बीते कुछ महीने से राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को बीते करीब 13 महीने से लगातार विस्तार दिया जा रहा है। इस क्रम में सदस्यता अभियान और बूथ कमेटियां के चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। अब तक 14 राज्यों के संगठन चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न होना जरूरी है। इस बीच केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की अब बस औपचारिक घोषणा बाकी है।

30 मार्च को नागपुर जाएंगे पीएम, संघ प्रमुख से मुलाकात संभव
भाजपा सूत्रों का कहना है कि नए अध्यक्ष की घोषणा अगले महीने के दूसरे सप्ताह में होगी। प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद 30 मार्च को पीएम मोदी को नागपुर जाना है। यहां उनकी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात संभव है। इसके बाद पीएम 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में होने वाले बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद 5 को श्रीलंका के दौरे पर होंगे। इस बीच कम से कम 8 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

और पढ़े  यौन उत्पीड़न का मामला- महिला पहलवानों के शोषण मामले में बृजभूषण बरी

Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप…


    Spread the love

    लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा तैनाती की योजना…


    Spread the love