दिल्ली का बजट:- मुख्यमंत्री रेखा ने किए बड़े एलान – आयुष्मान..जन आरोग्य और महिला समृद्धि योजना से यमुना की सफाई तक

Spread the love

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमारा फोकस होगा। आज ऐतिहासिक दिन है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश के साथ आई है।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल सरकारी लेखा-जोखा नहीं है, यह दस साल से बेहाल दिल्ली का बजट है। यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला कर दिया था। जनता को सिर्फ सपने दिखाए गए।

पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
बजट के दौरान सीएम रेखा ने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं को रोका गया। विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर लगाए। दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है। हम मिलकर काम करने के इरादे से आए हैं। अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।

 

दिल्ली वालों को लंदन का सपना दिखाया: सीएम रेखा
उन्होंने कहा कि एक समय था जब दिल्ली के मालिक दिल्ली को लंदन बनाना चाहते थे। दिल्ली वालों को सपना दिखाया। लेकिन उन्होंने दिल्ली को अराजक राजधानी बना दिया। देशभर में विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर ही लगाए। ये बजट विकास का संकल्प पत्र है। हम वो वादे करते हैं जो निभाते हैं। बजट पेश के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए गए।
और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन
दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खुलेंगी
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लेने दिया। हमारी सरकार में अब लाभ मिलेगा। 20 करोड़ रुपये का आवंटिन किया है। विधायक फंड पूरा मिलेगा। कोई कटौती नहीं होगी। भोजन कागजों पर था। लेकिन हम देंगे। दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी। अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर कैंटीन दिल्ली में खोली जाएंगी।
सीएम रेखा ने किए बड़े एलान

  • दिल्ली बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ आवंटित।
  • 500 करोड़ रुपये से सीवेज सिस्टम को सुधारा जाएगा।
  • दिल्ली में 100 जगह अटल कैंटीन खुलेंगी, इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • दिल्ली के लोगों को अब 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा (अब जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा सहित)।
  • महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
  • 210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाओं के लिए आवंटित किए गए हैं।
  • झुग्गी-झोपड़ियों के लिए 696 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
  • देश की राजधानी दिल्ली में 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगेंगे।
  • जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था के लिए 9000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
  • 20 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।
  • 50 करोड़ रुपये का फंड जलापूर्ति के लिए रखा गया है।
  • यमुना की साफ-सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • 150 करोड़ रुपये का आंवटन पानी की बर्बादी बंद करने के लिए किया गया है।
  • 506 करोड़ रुपये पर्यावरण में सुधारने के लिए आवंटित किए गए हैं।
  • 300 करोड़ रुपये प्रदूषण से निजात के लिए रखे गए हैं।
  • ओवर हेड वायर को शिफ्ट करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट है।
  • पार्क को गोद लेने के लिए 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
  • MCD को 6897 करोड़ रुपये दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो और भी दिए जाएंगे।
  • फायर फाइटर और दमकल को बेहतर बनाने के लिए 100 जगहों पर छोटी फायर फाइटर होगी। इसके लिए 110 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुख्यालय के लिए अलग से काम होगा।
  • होम गार्ड बढ़कर 25 हजार होंगे।
और पढ़े  राहुल का सरकार पर निशाना, बोले- छात्रों ने हिंसा नहीं की, प्रदर्शनकारियों के घर गुंडे भेजे गए

Spread the love
  • Related Posts

    लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा तैनाती की योजना…


    Spread the love

    एअर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलट के डोप टेस्ट से उठे सवाल, एयरलाइन कंपनी ने दिया ये जवाब

    Spread the love

    Spread the loveथाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को मंगलवार (4 अगस्त) को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। दिल्ली पहुंचने के बाद फ्लाइट के…


    Spread the love