Nepal: नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 नए मंत्री, राष्ट्रपति पौडेल ने की नियुक्ति, आज लेंगे शपथ

Spread the love

 

 

नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

प्रधानमंत्री कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, संगीता कौशल मिश्रा, जगदीश खरेल और मदन परियार को नए मंत्री के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, इन सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण सोमवार को राष्ट्रपति भवन में होगा।
किस मंत्री को कौनसे विभाग का जिम्मा
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय का जिम्मा डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को दिया गया है। वह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थीं और मंत्री बनने का रास्ता साफ करने के लिए रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी महावीर पुन को सौंपी जाएगी। वह राष्ट्रिय आविष्कार केंद्र के अध्यक्ष हैं। संचार, सूचना तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए वरिष्ठ पत्रकार जगदीश खरेल का नाम आगे बढ़ाया गया है। वह इमेज मीडिया ग्रुप में समाचार प्रमुख रहे हैं। इसके अलावा, कृषि मंत्रालय का नेतृत्व मदन परियार करेंगे, जबकि उद्योग तथा भूमि सुधार मंत्रालय का कार्यभार पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा को सौंपा जाएगा। अब तक कैबिनेट में प्रधानमंत्री समेत कुल नौ मंत्री हो गए हैं। प्रधानमंत्री कार्की ने कई अहम मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं।

कार्की ने 12 सितंबर को संभाला था प्रधानमंत्री का पद
73 वर्षीय कार्की 12 सितंबर को प्रधानमंत्री बनी थीं। इससे पहले केपी शर्मा ओली की सरकार भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध को लेकर जेन-जी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद गिर गई थी। इसके बाद बने राजनीतिक अनिश्चितता के दौर का अंत कार्की के प्रधानमंत्री बनने से हुआ।

और पढ़े  Plane Crash: कोलंबिया विमान हादसे में अब तक 66 की मौत, कई अभी भी लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

आम चुनाव तक काम करेगी अंतरिम सरकार
कार्की के पद संभालते ही ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक योजना मंत्री के तौर पर कुलमा घीसिंग, वित्त मंत्री के रूप में रमेश्वर खनल और गृहमंत्री के तौर पर ओम प्रकाश आर्यल को नियुक्त किया था। अंतरिम सरकार आगामी आम चुनाव तक काम करेगी, जो 5 मार्च को होने तय हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love